इस आईपीएल 5 सबसे बेहतरीन भारतीय गेंदबाज जिन्होंने अपने बूते टीम को दिलाई जीत और पलट दिया मैच का पासा।
इस आईपीएल 5 भारतीय गेंदबाज, जिनकी बदौलत मिली जीत
दिल्ली डेयरडेविल्स के फिरकी गेंदबाज अमित मिश्रा ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ एक मैच में अपने 4 ओवर के स्पैल में 11 रन देकर 3 विकेट झटके। आउट होने वाले बल्लेबाज थे डेविड मिलर, शॉन मॉर्श और ग्लेन मैक्सवेल। यह मैच दिल्ली आसानी से जीता।
इस आईपीएल 5 भारतीय गेंदबाज, जिनकी बदौलत मिली शानदार जीत
गुजराल लायंस के तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी टीम के सबसे सफल गेंदबाज के रुप में सामने आए। बंगलोर में हुए आरसीबी और गुजरात के बीच रोमांचक मुकाबले में गुजरात पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 158 रन ही बना सकी। जवाब में लंबी बैटिंग वाली आरसीबी के लिए यह लक्ष्य आसान लग रहा था लेकिन धवल ने इसे मुश्किल बना दिया। टूर्नामेंट के सबसे खतरनाक बल्लेबाज विराट कोहली को धवल ने बिना खाता खोले चलता किया। उन्होंने 4 ओवर में 14 रन देकर 4 विकेट झटके। हालांकि आरसीबी अंत में मैच जीतने में सफल जरूर रहा।
इस आईपीएल 5 भारतीय गेंदबाज, जिनकी बदौलत मिली जीत
राजकोट में किंग्स इलेवन पंजाब के फिरकी गेंदबाज अक्षर पटेल की हैट्रिक इनिंग भला किसे याद नहीं, गुजरात लायंस को उन्हीं के घर में धराशाही कर पंजाब ने रोमांचक जीत दर्ज की थी। अक्षर ने 4 ओवरों के स्पैल में 21 रन देकर 4 विकेट झटके। पंजाब ने यह मैच 23 रन से जीता।
इस आईपीएल 5 भारतीय गेंदबाज, जिनकी बदौलत मिली जीत
आरसीबी के धीमी गति के गेंदबाज यजुवेंद्र चहल ने होमग्राउंड बंगलुरू में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ एक मुकाबले में कमाल कर दिया। 4 ओवरों में 25 रन देकर 3 विकेट झटके और टीम को शानदार जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने स्कोरबोर्ड पर 211 रन बनाए। जवाब में पंजाब महज 120 रन पर सिमट गई।