कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) ने सौरव गांगुली के अध्यक्ष बनने के बाद उनके लिए सम्मान समारोह आयोजित किया। समारोह में वीवीएम लक्ष्मण और गांगुली के पहले कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन विशेष अतिथि के रूप में मौजूद थे। इस मौके पर लक्ष्मण ने सौरव गांगुली को 'वेरी वेरी स्पेशल' बताया और उनसे जुड़ी पुरानी बातें शेयर की। लक्ष्मण ने बताया कि कैसे गांगुली ने बंगाल क्रिकेट संघ के खिलाड़ियों को बेहतर बनाने के लिए मेहनत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि एक बार मैं सौरव के रूम पहुंचा तो उनके कमरे को देखकर हैरान रह गया।
2 of 4
Sourav Ganguly-Vvs Laxman-Sachin Tendulkar
- फोटो : social Media
वीवीएस ने कहा कि मैं तब बंगाल टीम में बल्लेबाजी सलाहकार के रूप में जुड़ा था। सौरव उस सीएबी समय संयुक्त सचिव थे। जब मैं सौरव के कमरे में घुसा तो उनके छोटे से कमरे ने मुझे झकझोर दिया। भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तान और कोलकाता के राजकुमार कहे जाने वाले गांगुली एक छोटे से कमरे में बैठ बंगाल क्रिकेट को आगे बढ़ाने के लिए संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी पूरी कर रहे थे। लक्ष्मण ने कहा कि उस समय तो मुझे गांगुली के छोटे आकार के कमरे में बैठना पड़ा, लेकिन बाद में कोई शिकायत नहीं हुई।
लक्ष्मण ने मंच पर गांगुली और अजहर की मौजूदगी में कहा कि यदि आप मुझसे एक बात के बारे में पूछें, तो वह यह होगा कि सौरव एनसीए को कैसे बेहतर कर सकते हैं। इस भारतीय टीम की मजबूती उसकी बेंच स्ट्रेंथ है। आप इस दक्षिण अफ्रीका की टीम को देखें, मैंने दक्षिण अफ्रीका की इतनी खस्ताहाल टीम कभी नहीं देखी। ऐसा इसलिए है क्योंकि उनकी घरेलू क्रिकेट मजबूत नहीं है। भारतीय टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है और इसका कारण घरेलू क्रिकेट का मजबूत होना है।
इस मौके पर अजहर ने कहा कि एक कप्तान और खिलाड़ी के रूप में गांगुली ने जो कुछ भी हासिल किया है, मैं चाहता हूं कि वह बीसीसीआई अध्यक्ष के रूप में भी उसे हासिल करें। उन्होंने कठिन और साहसिक निर्णय लिये हैं। मैं चाहता हूं कि उन्होंने क्रिकेट के मैदान पर जो हासिल किया है, उससे कहीं ज्यादा सफलता हासिल करें और खेल को नई ऊंचाइयों तक ले जाएं।