फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सैल्यूट ठोकने वाले बॉलर ने दिया माही के देशप्रेम पर बड़ा बयान

Mon, 29 Jul 2019 01:58 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Mon, 29 Jul 2019 01:58 PM IST
विज्ञापन
West Indies bowler Sheldon Cottrell praised MS Dhoni for his dedication towards the Indian Army
शेल्डन कॉटरेल -एमएस धोनी - फोटो : social Media

वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शेल्डन कॉटरेल ने रविवार को पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी की भारतीय सेना के प्रति समर्पण के लिए प्रशंसा की है। कॉटरेल ने ट्वीट्स कर धोनी के लिए कहा कि, 'यह आदमी क्रिकेट के मैदान पर एक प्रेरणा है, लेकिन वह एक देशभक्त व्यक्ति भी हैं जो अपने देश के प्रति अपने कर्तव्य को निभा रहे हैं। कॉटरेल ने अपने ट्रेडमार्क सैल्यूट से हाल ही में संपन्न हुए विश्व कप के दौरान लोकप्रियता हासिल की।

 
West Indies bowler Sheldon Cottrell praised MS Dhoni for his dedication towards the Indian Army
शेल्डन कॉटरेल - फोटो : pti

कॉटरेल ने धोनी का वीडियो भी साझा किया, ये वीडियो उस वक्त का है, जब भारतीय राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया था। एमएस तब सेना की वर्दी में यह सम्मान लेने पहुंचे थे। शेल्डन ने लिखा कि मैंने इस वीडियो को अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा किया है, क्योंकि वे सभी जानते हैं कि मैं इस सम्मान के बारे में कैसा महसूस करता हूं।
 

West Indies bowler Sheldon Cottrell praised MS Dhoni for his dedication towards the Indian Army
Sheldon Cottrell

भारतीय सेना ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि, धोनी कश्मीर में भारतीय सेना की सेवा करेंगे और लगभग 15 दिनों तक गश्त, गार्ड और पोस्ट ड्यूटी करेंगे। सेना ने अपने एक बयान में कहा था कि धोनी, जिन्होंने अपनी रेजिमेंट की सेवा के लिए वेस्टइंडीज श्रृंखला के लिए खुद को अनुपलब्ध बताया था। वह औपचारिक रूप से 31 जुलाई को कश्मीर में अपनी ड्यूटी में शामिल हो जाएंगे। भारत के पूर्व कप्तान 15 अगस्त तक सेना के साथ रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
West Indies bowler Sheldon Cottrell praised MS Dhoni for his dedication towards the Indian Army
एमएस धोनी सेना - फोटो : सोशल मीडिया

धोनी को साल 2011 में टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक दी गई थी। महेंद्र सिंह धोनी साल 2015 में क्वालीफाइड पैराट्रूपर बन गए थे। उन्होंने आगरा में आर्मी एयरक्राफ्ट से पांच पैराशूट ट्रेनिंग जंप लगाकर ये उपलब्धि हासिल की थी। लेफ्टिनेंट कर्नल एमएस धोनी 106 टीए बटालियन के साथ 31 जुलाई से 15 अगस्त 2019 तक जुड़ेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed