{"_id":"5df990e18ebc3e87e4330486","slug":"was-very-disappointed-yuvraj-singh-slams-indian-team-mangment-poor-planning-for-2019-world-cup","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीम प्रबंधन पर बरसे युवराज, कहा- गलत प्लानिंग से हारे विश्व कप सेमीफाइनल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम प्रबंधन पर बरसे युवराज, कहा- गलत प्लानिंग से हारे विश्व कप सेमीफाइनल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Wed, 18 Dec 2019 08:07 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
युवराज सिंह और एमएस धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
युवराज सिंह ने भारतीय टीम के विश्व कप सेमीफाइनल से बाहर होने के लिए टीम प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया है। पूर्व ऑलराउंडर ने कहा कि इस 50 ओवरों के टूर्नामेंट के लिए उनकी योजना पूरी तरह से गलत थी। उन्होंने कहा कि इस विश्व कप में उन्होंने अंबाती रायुडू को बाहर कर दिया। विजय शंकर साथ गए, जो चोटिल हो गए और फिर ऋषभ पंत को चुना गया।
2 of 4
युवराज सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
मैं इनके खिलाफ नहीं हूं लेकिन दोनों पांच वन-डे मैच खेले थे। मेरे कहने का मतलब है कि इतने कम अनुभव वाले खिलाड़ी से आप कैसे बड़े मैचों में जीत की उम्मीद करते हैं। मेरी नाराजगी उन चीजों से है, जो थिंक टैंक ने की। दिनेश कार्तिक टूर्नामेंट में बाहर ही बैठे रहे, लेकिन अचानक उन्हें सेमीफाइनल में उतारा गया। धोनी जैसे खिलाड़ी को सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया।
3 of 4
ambati rayudu
यह अव्यवस्था की स्थिति थी। बड़े मैचों में आप ऐसा नहीं कर सकते। आपके चौथे नंबर के बल्लेबाज का उच्चतम स्कोर 48 रन था। इसलिए पूरी योजना ही खराब थी, क्योंकि वे मानकर चल रहे थे कि रोहित और विराट अच्छी फॉर्म में हैं लेकिन टीमें ऐसे जीत दर्ज नहीं करतीं। रायुडू के साथ जो कुछ हुआ उससे मैं काफी निराश था। वह एक साल से भी अधिक समय तक नंबर चार बल्लेबाज रहे। यहां तक कि न्यूजीलैंड में आखिरी मैच में भी। उन्होंने उस मैच में 90 रन बनाए और मैन ऑफ द मैच बने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
युवराज सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
युवराज ने कहा, ‘मुझे लगता है कि टीम को टी-20 विश्व कप से चार महीने पहले तैयार हो जाना चाहिए। मेरा मतलब है आपको पता होना चाहिए कि टीम के साथ कौन से 16 या 14 खिलाड़ी जाएंगे। हमें विश्व कप से पहले तैयार रहना चाहिए।’ हरभजन सिंह ने कहा, ‘टीम पहले से संयोजित होनी चाहिए और खिलाड़ियों को पता होना चाहिए कि वे विश्व कप में खेलेंगे। ऐसा नहीं होना चाहिए की किसी के मन में टीम में जगह को लेकर आशंका हो।’
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।