फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत को अगर सीरीज में करनी है बराबरी तो विंडीज के इन पांच खिलाड़ियों से रहना होगा सतर्क

Wed, 18 Dec 2019 07:48 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 18 Dec 2019 07:48 AM IST
विज्ञापन
these five West Indies players are dangerous, Team India will have to be careful in 2nd odi
वेस्टइंडीज टीम - फोटो : सोशल मीडिया

कैरेबियाई टीम ने चेन्नई में खेले गए पहले मुकाबले में टीम इंडिया को आठ विकेट से हराकर तीन मैचों की वन-डे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अब दोनों टीमों के बीच दूसरा वन-डे बुधवार को विशाखापट्नम में खेला जाएगा। इस मैच में अगर टीम इंडिया को जीत दर्ज करनी है तो वेस्टइंडीज के इन पांच खिलाड़ियों से सतर्क रहने की दरकार है। आइए जानते हैं वो पांच कैरेबियाई खिलाड़ी, जिनसे टीम इंडिया को दूसरे मुकाबले में सतर्क रहने की आवश्यकता है...


 

these five West Indies players are dangerous, Team India will have to be careful in 2nd odi
शिमरोन हेटमायर - फोटो : सोशल मीडिया

शिमरोन हेटमायरः
शिमरोन हेटमायर वेस्टइंडीज के सबसे खतरनाक खिलाड़ी माने जाते हैं। पहले वन-डे में 139 रन की शानदार शतकीय पारी खेलने वाले हेटमायर से टीम इंडिया को सतर्क रहने की दरकार है। हेटमायर के पास एक विकेट पर टिके रहने की क्षमता है और वह टीम को एक मजबूत साझेदारी दिला सकते हैं। यह कैरेबियाई बल्लेबाज ताबड़तोड़ शॉट लगाने में भी माहिर हैं। पहले मैच में इन्होंने चौके-छक्के की बरसात कर दी थी। चेन्नई में हेटमायर ने 11 चौके और सात छक्के बरसाए थे।
 

these five West Indies players are dangerous, Team India will have to be careful in 2nd odi
शाई होप

शाई होपः
शाई होप भी वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज हैं। पहले वन-डे में होप ने धीमी पारी जरूर खेली थी, लेकिन उन्होंने 102 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली। इसके लिए उन्होंने 151 गेंदों का सामना किया था। होप और हेयमायर दोनों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 218 रन की साझेदारी की थई, जो विंडीज की तरफ से दूसरी बड़ी साझेदारी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
these five West Indies players are dangerous, Team India will have to be careful in 2nd odi
कीरोन पोलार्ड - फोटो : ट्विटर

किरोन पोलार्डः
कैरिबियाई कप्तान किरोन पोलार्ड के पास पूरी क्षमता है कि वो किसी भी वक्त मैच का रुख पलट सकते हैं। पोलार्ड बड़े-बड़े शॉट के लिए जाने जाते हैं। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में इनकी पकड़ काफी मजबूत है। 

विज्ञापन
these five West Indies players are dangerous, Team India will have to be careful in 2nd odi
भारत बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : सोशल मीडिया

अल्जारी जोसेफः
टीम इंडिया को कैरेबियाई तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ से भी बचकर रहना होगा। पहले वन-डे में दाएं हाथ के इस गेंदबाज ने हिटमैन रोहित शर्मा और 70 रन की शानदार पारी खेलने वाले श्रेयस अय्यर को अपना शिकार बनाया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed