फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VVS Laxman: लक्ष्मण का एनसीए में कार्यकाल सितंबर में होगा खत्म, आगे क्या होगा उनका रोल, क्या मुख्य कोच बनेंगे?

Fri, 24 May 2024 06:00 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 24 May 2024 06:00 PM IST
सार

लक्ष्मण एनसीए में करीब तीन साल के कार्यकाल के दौरान अंतरिम भारतीय कोच भी रह चुके हैं। वह भारतीय मुख्य कोच के पद के लिए सबसे सही उम्मीदवार दिखते हैं, लेकिन उन्होंने इस पद के लिए आवेदन ही नहीं किया है।

विज्ञापन
VVS Laxman tenure as NCA Director will end in September, role in future, will he become India Head Coach?
वीवीएस लक्ष्मण - फोटो : BCCI
भारत के पूर्व क्रिकेटर और नेशनल क्रिकेट अकेडमी के मौजूदा निदेशक वीवीएस लक्ष्मण की भारतीय टीम का कोच बनने की कोई इच्छा नहीं है। हाल ही में कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि लक्ष्मण भारतीय कोच नहीं बनना चाहते हैं और वह इसके लिए आवेदन भी नहीं करेंगे। हालांकि, राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में निदेशक के तौर पर उनका कार्यकाल इस साल सितंबर में खत्म हो रहा है। अब यह देखना होगा कि बीसीसीआई किस तरह उन्हें अपने सेट अप में बरकरार रखने में कामयाब होता है।
VVS Laxman tenure as NCA Director will end in September, role in future, will he become India Head Coach?
वीवीएस लक्ष्मण - फोटो : BCCI
भारतीय कोच की तलाश में बीसीसीआई
कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटर गौतम गंभीर को बीसीसीआई के लिए उपलब्ध विकल्पों में प्रबल दावेदार माना जा रहा है, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि सचिव जय शाह ने राष्ट्रीय टीम के सीनियर खिलाड़ियों से गंभीर पर सर्वसम्मति से रजामंदी के बारे में बात की है या नहीं। शाह ने शुक्रवार को एक बयान में किसी भी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर से संपर्क किए जाने से इनकार किया था। उन्होंने यह भी संकेत दिया था कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) किसी भारतीय कोच की तलाश कर रहा है जो घरेलू क्रिकेट को बखूबी जानता हो।
VVS Laxman tenure as NCA Director will end in September, role in future, will he become India Head Coach?
वीवीएस लक्ष्मण - फोटो : BCCI
लक्ष्मण सबसे सही उम्मीदवार
लक्ष्मण एनसीए में करीब तीन साल के कार्यकाल के दौरान अंतरिम भारतीय कोच भी रह चुके हैं। वह भारतीय मुख्य कोच के पद के लिए सबसे सही उम्मीदवार दिखते हैं, लेकिन उन्होंने इस पद के लिए आवेदन ही नहीं किया है जो अगले साढ़े तीन वर्षों के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से काफी थकाऊ होगा। आवेदन की अंतिम तारीख 27 मई है। अगर वह आवेदन करते हैं तो बीसीसीआई के हाई परफोरमेंस सेंटर में अपनी साख की बदौलत वह मजबूत दावेदार होंगे। बीसीसीआई इस 49 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर से बात कर सकता है और शायद उन्हें इस शीर्ष पद के लिए मनाने की कोशिश भी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
VVS Laxman tenure as NCA Director will end in September, role in future, will he become India Head Coach?
वीवीएस लक्ष्मण - फोटो : BCCI
'टेस्ट में सलाहकार बनें लक्ष्मण'
बीसीसीआई के पूर्व अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा- यह पूरी तरह से बीसीसीआई सचिव पर निर्भर करेगा, लेकिन उन्हें वीवीएस लक्ष्मण को भारतीय कोचिंग ‘सेट अप’ का हिस्सा बनने के लिए मनाना होगा, कम से कम टेस्ट में लक्ष्मण एक सही कोच साबित हो सकते हैं। उन्होंने कहा- अगर वह मुख्च कोच के पद पर काम करने के इच्छुक नहीं हैं तो जब भारतीय टीम इस साल ऑस्ट्रेलिया और अगले साल इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज खेलेगी तो वह सलाहकार के तौर पर जुड़ सकते हैं।
विज्ञापन
VVS Laxman tenure as NCA Director will end in September, role in future, will he become India Head Coach?
वीवीएस लक्ष्मण - फोटो : BCCI
आईपीएल टीम से जुड़ सकते हैं लक्ष्मण
यह भी समझा जा सकता है कि एनसीए का कार्यकाल खत्म होने के बाद लक्ष्मण फिर से आईपीएल में कोच के पद पर किसी टीम से जुड़ सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके पास कम से कम एक फ्रेंचाइजी की पेशकश है। वह कमेंटेटर और क्रिकेट एक्सपर्ट भी हैं। एनसीए से जुड़ने से पहले लक्ष्मण सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से जुड़े हुए थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed