फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2024: 'RCB कई खिताब जीत चुकी होती अगर...', अंबाती रायुडू ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम पर फिर कसा तंज

Fri, 24 May 2024 05:09 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 24 May 2024 05:09 PM IST
सार

राजस्थान के खिलाफ आरसीबी के एलिमिनेटर में हार पर भी रायुडू ने तंज कसा था और कहा था कि सिर्फ आक्रामक जश्न मनाने से कोई टीम ट्रॉफी नहीं जीत जाती है। अब रायुडू ने फिर एक बयान देते हुए कहा कि वह आरसीबी के फैंस के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन टीम मैनेजमेंट को काफी सुधार करने की जरूरत है।

विज्ञापन
IPL 2024: 'RCB would have won many titles if...', Ambati Rayudu again takes dig at Royal Challengers Bengaluru
अंबाती रायुडू और विराट कोहली - फोटो : IPL/BCCI
चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के पूर्व बल्लेबाज अंबाती रायुडू रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के आईपीएल 2024 से बाहर होने के बाद से चर्चा में हैं। रायुडू फाफ डुप्लेसिस की अगुआई वाली फ्रेंचाइजी पर निशाना साधने से नहीं हिचकिचाते हैं, चाहे वह कमेंटेटर के रूप में हो या सोशल मीडिया पर कुछ लिखने के मामले में। उन्होंने आरसीबी के सीएसके को हराने पर भी बयान दिया था और कहा था कि डुप्लेसिस की टीम ऐसे जश्न मना रही है जैसे ट्रॉफी जीत ली हो।


इसके बाद राजस्थान के खिलाफ आरसीबी के एलिमिनेटर में हार पर भी रायुडू ने तंज कसा था और कहा था कि सिर्फ आक्रामक जश्न मनाने से कोई टीम ट्रॉफी नहीं जीत जाती है। हालांकि, इस बयान के लिए सोशल मीडिया पर रायुडू को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। अब शुक्रवार को रायुडू ने इस मामले में सफाई देते हुए कहा कि वह आरसीबी के फैंस के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन टीम मैनेजमेंट को काफी सुधार करने की जरूरत है।

रायुडू ने क्या कहा?

IPL 2024: 'RCB would have won many titles if...', Ambati Rayudu again takes dig at Royal Challengers Bengaluru
रायुडू ने आरसीबी टीम पर तंज कसा - फोटो : IPL/BCCI
रायुडू ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि बेंगलुरु फ्रेंचाइजी अब तक कई खिताब जीत चुकी होती अगर टीम प्रबंधन ने व्यक्तिगत उपलब्धियों से पहले टीम के हितों को रखा होता। उन्होंने एक्स पर लिखा- मेरा दिल वास्तव में आरसीबी के सभी समर्थकों के साथ है जिन्होंने वर्षों से टीम को अपना प्यार दिया है। अगर टीम मैनेजमेंट ने व्यक्तिगत उपलब्धियों से पहले टीमों के हितों को देखा होता तो आरसीबी ने अब तक कई खिताब जीत लिए होते। उन्हेंबस याद रखना चाहिए कि उन्होंने कितने शानदार खिलाड़ियों को टीम से जाने दिया है। अपने प्रबंधन को उन खिलाड़ियों को लाने के लिए मजबूर करें जो टीमों के हितों को व्यक्तिगत उपलब्धियों से पहले रखते हैं। मेगा नीलामी से एक शानदार नया अध्याय शुरू हो सकता है।

रायुडू ने पहले भी किया था आरसीबी को ट्रोल

IPL 2024: 'RCB would have won many titles if...', Ambati Rayudu again takes dig at Royal Challengers Bengaluru
रायुडू ने आरसीबी टीम पर तंज कसा - फोटो : IPL/BCCI
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में आरसीबी के आईपीएल से बाहर होने के बाद रायुडू ने फ्रेंचाइजी को ट्रोल करते हुए कहा था कि केवल जुनून और जश्न से ही आपको खिताब नहीं मिलता है। उन्होंने कहा, 'अगर आप आरसीबी की बात करते हैं तो यह दिखाता है कि सिर्फ जुनून और जश्न से ही टीम ट्रॉफी नहीं जीत सकती। आपको सिर्फ प्लेऑफ में पहुंचने से आईपीएल ट्रॉफी नहीं मिलती है। यह मत सोचो कि आप सीएसके को हराकर ट्रॉफी जीत लेंगे।' बाद में भारत के पूर्व क्रिकेटर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी साझा किया, जिसमें आरसीबी और उसके फैंस को याद दिलाया गया कि सीएसके ने आईपीएल में पांच खिताब जीते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed