टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल से पहले भारत की सबसे बड़ी कमजोरी का खुलासा किया है। एक अखबार के लिए लिखे अपने ब्लॉग में उन्होंने बताया कि टीम इंडिया की सबसे बड़ी कमजोरी क्या है।
वीवीएस लक्ष्मण का बड़ा खुलासा, यह है टीम इंडिया की सबसे 'कमजोर कड़ी'
लक्ष्मण ने कहा कि टीम इंडिया की सबसे बड़ी कमजोरी पांचवा गेंदबाज है। केदार जाधव की जमकर तारीफ करते हुए लक्ष्मण ने भारत को सिर्फ पांचवे गेंदबाज की चिंता सता रही है। जाधव ने बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल में मैत जिताऊ प्रदर्शन किया था।
वीवीएस लक्ष्मण का बड़ा खुलासा, यह है टीम इंडिया की सबसे 'कमजोर कड़ी'
3 of 6
हार्दिक पांड्या
- फोटो : ESPN
लक्ष्मण ने कहा कि पांचवे गेंदबाज की समस्या अब भी नहीं सुलझी है। भारत हार्दिक पांड्या पर काफी निर्भर कर रहा है और ऐसे में उन्हें अपने प्रदर्शन के स्तर को सुधारना होगा। वर्ना पाकिस्तान इस कमजोर कड़ी का भरपूर फायदा उठाएगा और बड़ा स्कोर खड़ा कर सकता है।
वीवीएस लक्ष्मण का बड़ा खुलासा, यह है टीम इंडिया की सबसे 'कमजोर कड़ी'
4 of 6
विराट कोहली और केदार जाधव
- फोटो : ICC
लक्ष्मण ने कहा कि जाधव ने नाजुक स्थिति में जरूरत के हिसाब से बॉलिंग की और टीम को मौके पर विकेट दिलाए। जाधव ने बांग्लादेश के दोनों सेट बल्लेबाज को पवेलियन भेजा और मैच भारत के पक्ष में झुक गया। जाधव ने इकबाल और मुश्फिकुर को आउट किया।
वीवीएस लक्ष्मण का बड़ा खुलासा, यह है टीम इंडिया की सबसे 'कमजोर कड़ी'
लक्ष्मण ने कहा कि केदार चतुर गेंदबाज हैं। उनका राउंड आर्म एक्शन पढ़ पाना आसान नहीं। उनकी लेंथ न तो फुल है औऱ न ही शॉर्ट है। जाधव जल्दी ओवर फेंकते हैं, जिसके जरिए खिलाड़ियों पर दबाव बना है। बता दें कि भारत ने अपने अंतिम एकादश में एक ही बार बदलाव किया है।