फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लक्ष्मण-रायुडू: हैदराबाद के दो क्रिकेटर्स की कहानी, BCCI ने कभी नहीं समझा विश्व कप के काबिल

Wed, 17 Apr 2019 02:37 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला
स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Wed, 17 Apr 2019 02:37 PM IST
विज्ञापन
vvs laxman and ambati rayudu never get a chance to play in world cup
laxman and rayudu

इतिहास अपने को दोहराता है और क्रिकेट भी इसका अपवाद नहीं है। सोलह साल पहले जिन परिस्थितियों में वीवीएस लक्ष्मण विश्व कप 2003 की टीम में नहीं आ पाए थे लगभग वैसी ही कहानी दूसरे हैदराबादी बल्लेबाज अंबाती रायुडू के साथ दोहरायी गई है।


 

vvs laxman and ambati rayudu never get a chance to play in world cup
वीवीएस लक्ष्मण

तीसरे नंबर के बल्लेबाज के रूप में लक्ष्मण का 2003 में विश्व कप टीम में स्थान पक्का माना जा रहा था। लेकिन टीम चयन से चंद महीने पहले न्यूजीलैंड दौरे में खराब प्रदर्शन के कारण उन्हें विश्व कप टीम में जगह नहीं मिल पाई।

vvs laxman and ambati rayudu never get a chance to play in world cup
ambati rayudu

रायुडू अपने करियर में शुरू से नंबर तीन या चार पर खेलते रहे हैं। पिछले साल अक्टूबर से उन्हें नियमित तौर पर नंबर चार पर उतारा गया। लेकिन आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों में नाकामी के बाद उन्हें बाहर कर दिया गया और अब लगता है कि 33 वर्षीय रायुडू का हैदराबाद के अपने सीनियर लक्ष्मण की तरह विश्व कप खेलने का सपना कभी पूरा नहीं हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
vvs laxman and ambati rayudu never get a chance to play in world cup
लक्ष्मन और द्रविड़

चयनकर्ताओं ने तब लक्ष्मण की जगह दिनेश मोंगिया को लिया था। मोंगिया के चयन का आधार यही था कि वह खेल की तीनों विधाओं बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में थोड़ा थोड़ा योगदान दे सकते थे, जबकि लक्ष्मण विशुद्ध बल्लेबाज थे।

विज्ञापन
vvs laxman and ambati rayudu never get a chance to play in world cup
दिनेश कार्तिक और अंबाती रायुडू

रायुडू की जगह चुने गए विजय शंकर ने इसी साल एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया और अब तक केवल नौ मैच खेले हैं। चयन समिति के अध्यक्ष एमएसके प्रसाद ने शंकर के चयन पर 'त्रिआयामी' शब्द का उपयोग किया, क्योंकि वह तीनों विधाओं में योगदान दे सकते हैं। रायुडू विशुद्ध बल्लेबाज हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed