इंडियन टी-20 लीग में खेल का प्रेशर ज्यादा हावी न होने लगे इसलिए खिलाड़ी पार्टी और मस्ती के लिए भी पूरा टाइम निकालते हैं। इसी ट्रेंड को आगे बढ़ाते हुए मंगलवार को दिल्ली की टीम ने जबरदस्त डीजे पार्टी की जिसमें टीम के सभी खिलाड़ियों ने जमकर डांस किया। बॉलीवुड के गानों पर खिलाड़ियों ने जमकर डांस किया और पार्टी में समा बांधे रखा।
पत्नी आयशा संग वायरल हो रहा शिखर धवन का VIDEO, डांस देखते रह गई पूरी टीम
इस माहौल में दिल्ली के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन और उनकी फैमिली भी पीछे नहीं रही। दिल्ली की टीम के साथ शिखर धवन और उनकी पत्नी आयशा भी खिलाड़ियों के साथ मस्ती के मूड में डांस फ्लोर पर थिरकते हुए नजर आए।
इसके अलावा पृथ्वी शॉ और इशांत शर्मा समेत कई खिलाड़ियों ने जमकर डांस किया। इस बीच शिखर धवन के बेटे जोरावर ने भी डांस फ्लोर पर कूद पड़े। जोरावर ने शॉ के साथ जमकर डांस किया। शिखर ने इस मस्ती के इन पल का शानदार वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट किया।
धवन ने इंस्टाग्राम पर डांस के दो वीडियो पोस्ट किए हैं। एक वीडियो में उन्हें पत्नी और साथी खिलाड़ियों के साथ डांस करते देखा गया तो दूसरे वीडियो में पृथ्वी शॉ और उनके बेटे जोरावर को एक साथ देखा गया।
देखें वीडियो:
A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial) on
इस वीडियो में जोरावर को मलहारी गाने पर डांस करते देखा जा सकता है और उनके साथ पृथ्वी शॉ भी डांस कर रहे हैं और उन्हें डांस स्टेप्स सिखा रहे हैं। यह वीडियो उनके प्रशंसकों को काफी पसंद आ रहा है।
देखें वीडियो:
A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial) on