टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच शनिवार को रांची में हुए पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने लाइव कमेंट्री करते हुए बड़ा खुलासा किया। सहवाग ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल को लेकर बड़ा बयान दिया है। वो मैक्सवेल के प्रदर्शन से खुश नहीं हैं और इसी को देखते हुए उन्होंने इतनी बड़ी बात कही है।
2 of 6
ग्लेन मैक्सवेल
- फोटो : twitter
सहवाग ने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम मैक्सवेल पर दांव नहीं लगाएगी। सहवाग आईपीएल की टीम किंग्स इलेवन पंजाब के मेंटर हैं, जिसके पिछले सीजन में कप्तान मैक्सवेल थे। मैक्सवेल की अगुवाई में किंग्स इलेवन पंजाब का प्रदर्शन लचर रहा था।
3 of 6
ग्लेन मैक्सवेल
- फोटो : Cricket Australia
कमेंट्री करते हुए सहवाग ने कहा, 'ग्लेन मैक्सवेल तीन साल से किंग्स इलेवन पंजाब टीम का हिस्सा रहे, लेकिन वो हमेशा गैर जिम्मेदाराना शॉट्स खेलकर अपना विकेट गंवाते रहे। मैक्सवेल को कंट्रोल करना मुश्किल था। मुझे लगता है कि अब अगले सीजन के लिए हमारी टीम उन पर दांव नहीं लगाएगी।'
4 of 6
ग्लेन मैक्सवेल और प्रीति जिंटा
- फोटो : IPL
सहवाग के साथ कमेंट्री कर रहे सनराइजर्स हैदराबाद के मेंटर वीवीएस लक्ष्मण ने भी संकेत दिए कि मैक्सवेल को अपनी टीम का हिस्सा नहीं बनाना चाहेंगे। बता दें कि अगले वर्ष के आईपीएल के लिए सभी खिलाड़ियों की नीलामी होगी। ऐसे में अभी से खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर ध्यान दिया जा रहा है ताकि अगले सीजन में फ्रैंचाइजी अपनी सर्वश्रेष्ठ टीमों का चयन कर सके।
5 of 6
ग्लेन मैक्सवेल
- फोटो : IPL
बता दें कि आईपीएल-10 में किंग्स इलेवन पंजाब ने 14 मैचों में 7 मैच जीते और 7 गंवाए। कप्तान मैक्सवेल ने 13 मैचों में 31 के औसत से 310 रन बनाए। मैक्सवेल का स्ट्राइक रेट 173.18 रहा। इस प्रदर्शन के बावजूद सहवाग ने मैक्सवेल को ना लेने की बात कह दी है। सहवाग के मुताबिक मैक्सवेल अच्छे बल्लेबाज जरूर हैं, लेकिन उनका शॉट सेलेक्शन खराब है।