ऑस्ट्रेलिया को टीम इंडिया के खिलाफ रांची में शनिवार को होने वाले पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले से पूर्व जोरदार झटका लगा है। गुरुवार को अभ्यास सत्र के दौरान ऑस्ट्रेलियाई कप्तान
स्टीव स्मिथ के कंधे में चोट लगी है। उनकी जगह अब डेविड वार्नर टीम की कप्तानी करेंगे।
दाएं हाथ के बल्लेबाज को स्थानीय हॉस्पिटल में इलाज के लिए ले जाया गया, जहां उनका एमआरआई स्कैन भी कराया गया। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया प्रबंधन को राहत महसूस हुई जब डॉक्टर ने स्मिथ को फिट घोषित किया और पहले टी20 में खेलने के लिए हरी झंडी दी।
ये भी पढ़ें: रांची की रणभूमि में विराट की सेना करेगी कंगारुओं का शिकार, आंकड़े हैं गवाह
ऑस्ट्रेलिया को हाल ही में संपन्न पांच मैचों की सीरीज में टीम इंडिया के खिलाफ 1-4 से शिकस्त झेलना पड़ी थी। अब दोनों टीमों के बीच 7 अक्टूबर से तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का पहला मैच रांची में शनिवार को खेला जाएगा।
कोहली स्मिथ के बाहर होने के बाद कंगारुओं पर और दबाव बनाएंगे
2 of 5
रोहित शर्मा और विराट कोहली
- फोटो : PTI
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली स्मिथ के बाहर होने के बाद कंगारुओं पर और दबाव बनाना चाहेंगे। टीम इंडिया में रोहित शर्मा के साथ इस बार अजिंक्य रहाणे की बजाय उनके पुराने साथी शिखर धवन ओपनिंग में उतरेंगे। पत्नी की तबियत खराब होने की वजह से धवन कंगारुओं के खिलाफ वन डे सीरीज नहीं खेल पाए थे। चैपियंस ट्राफी के बाद से शिखर धवन प्रचंड फॉर्म में है। रोहित शर्मा का बल्ला भी चल रहा है। राइट और लेफ्ट बैट की यह जोड़ी कंगारुओं के लिए सिरदर्द हो सकती है।
विराट टी-20 में शतक नहीं लगा पाए हैं
3 of 5
विराट कोहली और रवि शास्त्री
- फोटो : BCCI
क्रिकेट के इस फॉर्मेट में पिछले दो सालों से विराट दुनिया के सबसे बेहतरीन बैट्समैन हैं। उनसे इस सीरीज में टीम इंडिया को बड़ी पारी की उम्मीद होगी। वह अभी तक टी-20 में शतक नहीं लगा पाए हैं।
इस फॉर्मेट में 90 रन सर्वाधिक स्कोर है
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका 90 रन सर्वाधिक स्कोर है। जो उन्होंने एडिलेड में 2016 में बनाया था। वह शतक के आसपास कुछ मैचों में नाबाद लौटे हैं। इस सीरीज में क्रिकेट प्रेमी उनसे शतक की उम्मीद कर रहे हैं।
पिछले मैच में 82 रनों की पारी खेली थी
विराट ने पिछले टी-20 में श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में 82 रनों की पारी खेली थी। मैच में 170 का लक्ष्य अगर थोड़ा और अधिक होता तो कोलंबो में विराट कोहली शतक लगा सकते थे।