फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सचिन तेंदुलकर और कोहली की तुलना पर आखिरकार बोले सहवाग- समय सही नहीं...

Sun, 26 Aug 2018 07:47 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 26 Aug 2018 07:47 AM IST
विज्ञापन
virender sehwag feels it is not the right time to compare virat kohli and sachin tendulkar
sachin tendulkar - फोटो : instagram

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने शतक जमाने की आदत विकसित की है। उन्होंने पहले वन-डे क्रिकेट में अपना सिक्का जमाया और इसके बाद टेस्ट में भी शतकों का पहाड़ खड़ा करना शुरू किया। फिलहाल कोहली इंग्लैंड दौरे पर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का नेतृत्व कर रहे हैं, जहां दो शतकों की मदद से वह पहले तीन टेस्ट में 440 रन बना चुके हैं। विराट कोहली की तुलना महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर से लंबे समय से चल रही है। अब टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने भी इस तुलना पर अपने विचार प्रकट किए हैं।

virender sehwag feels it is not the right time to compare virat kohli and sachin tendulkar
वीरेन्द्र सहवाग

सहवाग ने एक टीवी शो में बतौर विशेषज्ञ बात करते हुए कहा, 'मुझे नहीं लगता कि कोहली की तेंदुलकर से तुलना करने का यह सही समय है। यह तब करना ठीक होगा जब कोहली 200 टेस्ट, 30,000 से अधिक अंतरराष्ट्रीय रन या सचिन तेंदुलकर द्वारा स्थापित कई रिकॉर्ड्स बनाए या तोड़ेंगे। विराट समेत दुनिया का हर खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 100 शतक जमाना चाहता है, जो सचिन ने स्थापित किया है। कोहली भी ऐसा करने का प्रयास करेगा।'

virender sehwag feels it is not the right time to compare virat kohli and sachin tendulkar
विराट कोहली

वीरू ने साथ ही स्वीकार किया कि इस समय कोहली विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं और उनमें नए रिकॉर्ड्स स्थापित करने की क्षमता हैं। 'नजफगढ़ के नवाब' ने कहा, 'कोहली नए रिकॉर्ड स्थापित कर सकता है क्योंकि उसमें प्रतिभा है और इन कीर्तिमानों को हासिल करने के लिए जो जरूरत है, उसमें वह भूख है। यह आपको तभी स्पष्ट हो जाएगा जब आप उसे मैच की तैयारी करते समय देखेंगे। वह हर मैच में बड़ा ध्यान लगाकर खेलता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
virender sehwag feels it is not the right time to compare virat kohli and sachin tendulkar
सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली

हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के बाद टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ने कहा था कि कोहली का वर्क एथिक और मैच की तैयारी का तरीका सचिन तेंदुलकर के समान है। सहवाग ने इस पर सहमति जताते हुए कहा, 'एक खिलाड़ी महान तभी बनता है जब वह प्रत्येक मैच की तैयारी अच्छे से करता है। आज के समय में क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में कोहली से बेहतर बल्लेबाज कोई नहीं है। वह विश्व के क्रिकेटरों के लिए आदर्श बन चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों से जब मैं आईपीएल में बात करता हूं तो वह कोहली और उनके सफल होने के तरीके के बारे में पूछते हैं।'

विज्ञापन
virender sehwag feels it is not the right time to compare virat kohli and sachin tendulkar
virender sehwag

याद हो कि एक समय तब भी था जब सहवाग की तुलना सचिन तेंदुलकर से होती थी। तब सहवाग ने तुलना करने वालों को करारा जवाब देते हुए कहा था कि तेंदुलकर जैसा कोई नहीं। बता दें कि मौजूदा इंग्लैंड दौरे पर कोहली शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। 2014 में इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद कोहली ने अपने खेल में गजब का सुधार किया और मौजूदा दौरे पर वह दो शतक जमा चुके हैं। इस दौरान वह एक बार केवल 3 रन से शतक भी चूके। भारतीय टीम फिलहाल इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-2 से पिछड़ रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed