वर्ल्ड कप में एक तरफ जहां ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ अपनी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत रहे हैं, वहीं बॉल टेंपरिंग का भूत उनका पीछा नहीं छोड़ रहा है।
स्टीव स्मिथ को भारतीय फैंस द्वारा चीटर कहने पर नाराज हुए विराट कोहली, खुद सबकी तरफ से मांगी माफी
इसपर स्मिथ ने कुछ नहीं कहा लेकिन बल्लेबाजी कर रहे विराट को ये पसंद नहीं आया और उन्होंने फिल्ड से भारतीय फैंस से ऐसा नहीं करने की अपील की और स्मिथ के लिए ताली बजाने को बोला।
With India fans giving Steve Smith a tough time fielding in the deep, @imVkohli suggested they applaud the Australian instead.
देखें वीडियो:
Absolute class 👏 #SpiritOfCricket #ViratKohli pic.twitter.com/mmkLoedxjr
मैच के बाद मीडिया से बातचीत में विराट ने कहा, 'मुझे उसके लिए बहुत बुरा लगा और मैंने सबकी तरफ से माफी मांगी। इससे पहले भी स्मिथ के साथ ऐसा किया जा चुका है जो मेरी नजर में सही नहीं है।'
विराट ने आगे कहा कि, 'जो हुआ वो चुका है और उसे उसकी सजा भी मिली, वो अब अपनी टीम के लिए वापस आकर अच्छा खेल रहा है, उसकी सराहना होनी चाहिए। आप हर बार उसे इस तरह से अपमानित नहीं कर सकते हैं। स्मिथ की जगह मैं होता तो मुझे बहुत बुरा लगता। स्मिथ ने ऐसा कुछ नहीं किया जिसके लिए उसे चिढ़ाया जाए। मैं नहीं चाहता हूं कि भारतीय फैंस एक गलत उदाहरण पेश करें।
“If I was in a position where something had happened with me, and I’d apologised and accepted it, and came back and still I would get booed, I wouldn’t like it either.”#ViratKohli on why he asked the fans to stop booing Steve Smith. #CWC19 | #INDvAUS pic.twitter.com/CIMicjoSA0
बता दें कि इससे पहले भी दूसरे मैचों में कई दर्शकों ने स्मिथ और वार्नर को बॉल टेंपरिंग पर चिढ़ाया था। स्मिथ और वार्नर ने इसपर ध्यान नहीं देने की बात कर अपने खेल पर ध्यान देने की बात कही थी।