फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट कोहली का IPL में दिखेगा एकदम अलग अंदाज, फैंस को रास आया नया लुक

Wed, 21 Mar 2018 10:44 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 21 Mar 2018 10:44 AM IST
विज्ञापन
virat kohli takes a stunning look ahead of ipl 2018
virat kohli

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली इन दिनों क्रिकेट के मैदान से दूर छुट्टियों का आनंद उठा रहे हैं। कोहली ने व्यस्त कार्यक्रम के कारण क्रिकेट से ब्रेक लिया, जिसकी वजह से उन्होंने हाल ही में श्रीलंका में संपन्न निदाहास ट्रॉफी में हिस्सा नहीं लिया। कोहली अब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के माध्यम से क्रिकेट एक्शन में वापसी करेंगे।

virat kohli takes a stunning look ahead of ipl 2018
विराट कोहली

बहरहाल, कोहली अपने खाली समय का उपयोग बड़े अच्छे से कर रहे हैं। 29 वर्षीय कोहली ने आईपीएल से पहले नया लुक अपनाया है। उन्होंने नया हेयरस्टाइल कराया है। टीम इंडिया के कप्तान ने मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हाकिम से नया लुक लिया है।

virat kohli takes a stunning look ahead of ipl 2018
विराट कोहली

विराट कोहली ने अपने नए लुक का फोटो फैंस के लिए सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। फैंस को उनका नया लुक काफी पसंद आ रहा है। कोहली ने जो फोटो शेयर किया है उसे समाचार लिखे जाने तक तीन हजार लोग रिट्वीट कर चुके हैं जबकि 48 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। इस फोटो पर 17 हजार से अधिक लोग कमेंट कर चुके हैं।



 

विज्ञापन
विज्ञापन
virat kohli takes a stunning look ahead of ipl 2018
IPL 2018 - फोटो : File

बता दें कि इस बार आईपीएल 7 अप्रैल से शुरू होगा। वहीं 27 मई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस बार विराट कोहली आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। उनकी मौजूदा टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर (आरसीबी) ने उन्हें 17 करोड़ रुपए में रिटेन किया है।

विज्ञापन
virat kohli takes a stunning look ahead of ipl 2018
VIRAT KOHLI - फोटो : SELF

हाल ही में फोटो शेयरिंग ऐप इंस्टाग्राम पर विराट कोहली के चाहने वालों की संख्या दो करोड़ से भी ज्यादा है। इसी कड़ी में इंस्टाग्राम ने भारत की उन चुनिंदा हस्तियों को 'इंस्टाग्राम अवॉर्ड 2017' से सम्मानित किया है, जो इस प्लेटफॉर्म पर फैंस के साथ सबसे ज्यादा व्यस्त रहते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed