फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

माही से तुलना पर कार्तिक बोले- एमएस धोनी उस यूनिवर्सिटी के टॉपर हैं, जहां मैं अभी पढ़ रहा हूं

Wed, 21 Mar 2018 09:49 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 21 Mar 2018 09:49 AM IST
विज्ञापन
dinesh karthik is not happy on comparing with ms dhoni
एमएस धोनी और दिनेश कार्तिक

बांग्लादेश के खिलाफ निदाहास टी20 ट्रॉफी के फाइनल में आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर टीम इंडिया को चैंपियन बनाने वाले दिनेश कार्तिक इस समय सुर्खियों का केंद्र बने हुए हैं। कार्तिक को बेस्ट फिनिशर का टैग मिला है, लेकिन उनका मानना है कि जब इस टैग की बात हो तो वो उस जगह के स्टूडेंट हैं, जिस यूनिवर्सिटी के टॉपर एमएस धोनी हैं।

dinesh karthik is not happy on comparing with ms dhoni
दिनेश कार्तिक

कार्तिक ने मंगलवार को कहा, 'जब बात धोनी की है तो मैं उस यूनिवर्सिटी में पढ़ रहा हूं, जहां के वो टॉपर हैं। वह उनमें से एक हैं, जिन्हें मैं हमेशा देखता हूं। उनके साथ मेरी तुलना गलत है।'

dinesh karthik is not happy on comparing with ms dhoni
dinesh karthik

कार्तिक ने सितंबर 2004 में इंग्लैंड में हुई चैंपियंस ट्रॉफी से इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। इसके तीन महीने बाद यानी दिसंबर में धोनी ने बांग्लादेश के खिलाफ डेब्यू किया था। अगले 14 सालों में धोनी टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान बने जबकि कार्तिक टीम में जगह पाने के लिए संघर्षरत दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन
dinesh karthik is not happy on comparing with ms dhoni
एम एस धोनी - फोटो : BCCI

कार्तिक ने कहा, 'धोनी की यात्रा मुझसे बिलकुल अलग है। वह शानदार व्यक्ति हैं। वह ऐसे हैं जो पहले शांत रहना पसंद करते थे। अब वह ज्यादा बातें करके युवाओं की मदद करते हैं। मेरे ख्याल से उनके साथ तुलना सही नहीं है। जैसा मैंने कहा धोनी संभवतः उस यूनिवर्सिटी के टॉपर हैं, जहां मैं पढ़ रहा हूं। मैं अभी जिस जगह हूं, उससे खुश हूं।'

विज्ञापन
dinesh karthik is not happy on comparing with ms dhoni
दिनेश कार्तिक

कार्तिक देर से ही मिली लाइमलाइट से बेहद खुश हैं। इस बारे में उन्होंने कहा, 'अच्छा लग रहा है कि पूरा ध्यान मेरे ऊपर है। वह छक्का जमाने में मेरे अच्छे कर्म और इतने सालों से किए अच्छे काम का बड़ा योगदान है। मैं इसकी खुशी शब्दों में बयां नहीं कर सकता।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed