फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट कोहली ने हार का ठीकरा डीआरएस और पंत पर फोड़ा, मैच के बाद कही ये बात

Mon, 11 Mar 2019 08:01 AM IST
अजय सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अजय सिंह Updated Mon, 11 Mar 2019 08:01 AM IST
विज्ञापन
virat kohli says drs has become talking point in every match
virat kohli pc

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया के हाथों चौथे वन-डे में मिली 4 विकेट की शिकस्त के बाद डीआरएस पर सवाल खड़े किए हैं। भारतीय कप्तान ने कहा कि डीआरएस पर फैसला हैरानी भरा रहा और इसमें निरंतरता की कमी है।

virat kohli says drs has become talking point in every match
ऋषभ पंत

इसके अलावा टीम इंडिया के कप्तान कोहली ने ऋषभ पंत की गलतियों पर भी अपना गुस्सा फोड़ा है। उन्होंने कहा कि मैच में स्टंप करने के मौके महत्वपूर्ण होते हैं और मैदान में खराब फील्डिंग के कारण अंतिम ओवरों में पांच मौके गंवाने की बात पचाना सहनीय नहीं है।

virat kohli says drs has become talking point in every match
विराट कोहली - फोटो : twitter

कोहली ने मोहाली वन-डे के बाद कहा, 'विकेट दोनों पारियों में अच्छा था, लेकिन पिछले दोनों मुकाबलों में ओस के कारण मुश्किल हुई। वैसे, यह कोई बहाना नहीं है। अंतिम ओवरों में पांच मौके गंवाने की बात पचाना मुश्किल है। एश्टन टर्नर और पीटर हैंड्सकॉम्ब ने उम्दा पारी खेली। उस्मान ख्वाजा ने भी पारी को संभाले रखा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
virat kohli says drs has become talking point in every match
विराट कोहली

पंत के स्टंपिंग के मौके पर चूकने के बारे में बात करते हुए कोहली ने कहा, 'स्टंपिंग के मौके महत्वपूर्ण होते हैं। हम मैदान में जरा ढीले थे। डीआरएस पर फैसला हैरानीभरा था, लेकिन इसमें निरंतरता की कमी है। अब यह हर मैच में चर्चा का विषय बन गया है। यह परेशानीभरा बन सकता है। हमें अपना सर्वश्रेष्ठ देना होगा। हमने ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ दो हैरानीभरे मुकाबले खेले, इससे निश्चित रूप से दुख होगा।'

विज्ञापन
virat kohli says drs has become talking point in every match
virat kohli

ओस के कारण मुश्किल होने के बारे में बात करते हुए भारतीय कप्तान ने कहा, 'पिछले मैच में हमें बताया गया था कि यहां ओस होगी। वैसे, यह स्वीकार करना होगा कि उनकी टीम ने बेहतर खेल दिखाया। उन्होंने सही जगह हिट किया और अपनी रणनीति का अच्छे से पालन किया। इसमें कोई शक नहीं है कि हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed