ऑस्ट्रेलिया की युवा सनसनी एश्टन टर्नर ने रविवार को नाबाद 84 रन की तूफानी पारी खेलकर टीम इंडिया के मुंह से जीत छीन ली। उन्होंने सिर्फ 43 गेंदों में पांच चौके व छह छक्के की मदद से नाबाद 84 रन बनाए और टीम को 4 विकेट की जीत दिलाई। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की सीरीज में 2-2 की बराबरी की। सीरीज का पांचवां व अंतिम मैच बुधवार को दिल्ली में होगा। टर्नर को उनकी ताबड़तोड़ पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच के बाद दाएं हाथ के बल्लेबाज ने रोचक खुलासा किया।
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार हासिल करने के बाद टर्नर ने कहा, 'मेरे पास शब्द नहीं हैं। मुझे काफी आत्मविश्वास था। मार्कस स्टोइनिस अपना फिटनेस टेस्ट दे रहे थे। मुझे लगा कि ड्रिंक्स लेकर मैदान में जाना रहेगा। मगर अंतिम समय में अपना दिमान ना खेलने से खेलने वाली स्थिति में लाना पड़ा।'
उन्होंने आगे कहा, 'मुझे काफी विश्वास था कि अगर मौका मिला तो खेलने को तैयार रहूं। इस तरह से हम टीम के रूप में हर दिन नहीं खेलते। यह मैच शानदार था। भाग्यशाली रहा कि जीत मिली। मोहाली में बल्लेबाजी करने में बड़ा मजा आ रहा था। कुछ नजदीकी कॉल रहे, मुझे पता था कि लंबा शॉट जमाने पर गेंद मैदान के बाहर नहीं जाएगी, लेकिन दिल उसी तरफ दौड़ रहा था।'
26 वर्षीय टर्नर ने साथ ही कहा, 'मेरे कुछ कैच छूटे, जिसके लिए अपने आप को भाग्यशाली मानता हूं। ऐसा हमेशा नहीं होता है। टर्नर ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विस्फोटक ओपनर मैथ्यू हेडन की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, मैं भाग्यशाली हूं कि हेडन से कैप मिली। उनका मेरे प्रति बर्ताव शानदार रहा है। उनके सामने खड़े होने में अभी भी मुझे घबराहट होती है। उन्होंने मेरे साथ नेट्स पर काफी समय बिताया और लोग जानते हैं कि वह स्पिन को अच्छे से खेलना जानते हैं।'
5 of 5
एश्टन टर्नर
- फोटो : twitter
बकौल टर्नर, 'हेडन दिग्गज खिलाड़ी हैं। उनके साथ बैठकर क्रिकेट के बारे में बात करके बड़ा अच्छा लगता है। उनसे अच्छे शब्द सुनना अच्छा लगता है। स्पिन के खिलाफ मैंने गेंद को नजदीक से देखने का प्रयास किया। गेंद को देखना ज्यादा आसान है न कि उसे अनदेखा करना।'