फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हार के बाद बोले विराट कोहली, एक बल्लेबाज ऐसा खेलता तो जीत जाते मैच

Sun, 05 Nov 2017 05:14 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Sun, 05 Nov 2017 05:14 PM IST
विज्ञापन
virat kohli said after defeat in second t20i that we batted poorly
विराट कोहली - फोटो : BCCI

टीम इंडिया का न्यूजीलैंड के खिलाफ वन-डे के बाद टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज जीतने का सपना दूसरे मैच में पूरा नहीं हो सका। कीवी टीम ने कॉलिन मुनरो (109* और एक विकेट) और ट्रेंट बोल्ट (4 विकेट) के दम पर टीम इंडिया को राजकोट में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में 40 रन से हरा दिया। इसी के साथ तीन मैचों की सीरीज में अब दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं। सीरीज का निर्णायक मैच मंगलवार को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा।

virat kohli said after defeat in second t20i that we batted poorly
विराट कोहली - फोटो : zee news

दूसरे टी20 मैच में शिकस्त झेलने के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने कहा, 'मेरे ख्याल से न्यूजीलैंड ने शुरुआत में शानदार बल्लेबाजी की। हमारी टीम मिले मौकों को अच्छे से भुना नहीं पाई। एक समय हम 235-240 रन के स्कोर का पीछा करने के बारे में सोच रहे थे, लेकिन बुमराह और भुवनेश्वर को श्रेय जाता है, जिन्होंने अपने अनुभव की मदद से कीवियों को 200 रन के भीतर रोक दिया।'

virat kohli said after defeat in second t20i that we batted poorly
विराट कोहली - फोटो : twitter

उन्होंने आगे कहा, 'हमारी बल्लेबाजी अच्छी नहीं हुई। जब आप 200 रन के लक्ष्य का पीछा कर रहे होते हैं तो फिर सभी बल्लेबाजों को उम्दा योगदान देना होता है। एक बल्लेबाज को 200 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करने की जरुरत होती है। मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश की। एमएस धोनी ने भी अंत में अच्छे शॉट्स जमाए। मगर इस लक्ष्य का पीछा करना आसान नहीं था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
virat kohli said after defeat in second t20i that we batted poorly
हार्दिक पांड्या - फोटो : REUTERS
हार्दिक पांड्या के लगातार दूसरे मैच में फ्लॉप होने के बारे में बात करते हुए 28 वर्षीय कोहली ने कहा, 'ऐसा कई बल्लेबाजों के साथ होता है। कभी आप अच्छे फॉर्म में होते है, लेकिन आपको खेलने के लिए पर्याप्त गेंदें नहीं मिलती। हालांकि, हम अपने बल्लेबाजों का समर्थन करते हैं। हम हार्दिक पांड्या का समर्थन करते हैं।'
विज्ञापन
virat kohli said after defeat in second t20i that we batted poorly
विराट कोहली - फोटो : BCCI

मैच की परिस्थिति के बारे में बात करते हुए विराट ने कहा, '13-14 ओवर तक बल्लेबाजी करने में कोई परेशानी नहीं हो रही थी, लेकिन इसके बाद गेंद बल्ले पर ढंग से आ नहीं रही थी। मगर हम कोई बहाना नहीं बना सकते। हमने बल्ले से अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। मैदान पर किसी प्रकार की ओस नहीं थी।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed