फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट कोहली बोले- हार्दिक जो इंग्लिश गाने सुनते हैं, उसके 5 शब्द भी उन्हें नहीं पता

Sun, 05 Nov 2017 04:20 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Sun, 05 Nov 2017 04:20 PM IST
विज्ञापन
virat kohli reveals hardik pandya does not know 5 words of the songs he listens to
विराट कोहली - फोटो : SOCIAL MEDIA

हार्दिक पांड्या टीम इंडिया के युवा ऑलराउंडर होने के साथ-साथ काफी स्टाइलिश भी हैं। टैटू और रंगीन बाल, पांड्या हर तरीके से अपनी मजेदार जिंदगी जी रहे हैं। टीम इंडिया के क्रिकेटर्स पांड्या को भारी आवाज की वजह से कैरीबियाई खिलाड़ी भी बुलाते हैं। 

virat kohli reveals hardik pandya does not know 5 words of the songs he listens to
विराट कोहली और हार्दिक पांड्या - फोटो : ht

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने स्टाइलिश ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के बारे में एक बेहद मजेदार खुलासा किया है। ब्रेकफ़ास्ट विद चैंपियंस में कोहली ने कहा कि पांड्या जो इंग्लिश गाने सुनते हैं, उसके उन्हें 5 शब्द भी नहीं पता हैं।

virat kohli reveals hardik pandya does not know 5 words of the songs he listens to
विराट कोहली और हार्दिक पांड्या - फोटो : bcci

29 वर्षीय कोहली ने साथ ही कहा कि पांड्या अपनी गानों की लिस्ट से हमें काफी परेशान करते हैं। उन्होंने कहा, 'हम ड्रेसिंग रूम में पंजाबी म्यूजिक लगाते हैं। ज्यादातर खिलाड़ी अपना आई-पोड लेकर नहीं चलते। हार्दिक पांड्या के पास आई-पोड है। वो हमेशा इंग्लिश गाने सुनता है जबकि उसे प्रत्येक गीत के पांच शब्द भी नहीं आते। वो सिर्फ म्यूजिक बीट्स का आनंद उठाता है। हम सभी उसके गानों की लिस्ट से चिढ़ जाते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
virat kohli reveals hardik pandya does not know 5 words of the songs he listens to
विराट कोहली - फोटो : BCCI

कोहली ने बताया कि टीम इंडिया में पंजाबी है। उन्होंने कहा, 'शिखर धवन, मैं और लोजिस्टिक मैनेजर ऋषिकेश उपाध्याय। उपाध्याय बहुत एंटरटेनिंग हैं। हम सभी पंजाबी गानों का मजा लेते हैं, लेकिन पांड्या के गीतों का कोई तोड़ नहीं।'

विज्ञापन
virat kohli reveals hardik pandya does not know 5 words of the songs he listens to
हार्दिक - फोटो : SELF

कप्तान कोहली ने साथ ही बताया कि हार्दिक पांड्या दिल के बहुत अच्छे व्यक्ति हैं, लेकिन उनका अपनी जबान पर नियंत्रण नहीं है। टीम इंडिया के कप्तान ने कहा, 'पांड्या बोलने से पहले कुछ सोचते नहीं हैं। एक बार वो अश्विन का नाम लेना चाहते थे, लेकिन बोल पड़े 'रविकश्यप अश्विन क्या बॉलिंग करता है यार।' वो दिल का बहुत अच्छा है, लेकिन बोलने में उसका नियंत्रण नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed