फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट कोहली के फेवरेट एथलीट तेंदुलकर या रोनाल्डो नहीं, जानिए किसे मानते हैं आदर्श

Thu, 15 Mar 2018 08:28 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 15 Mar 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
virat kohli reveals the name of his favorite athlete
विराट कोहली - फोटो : File

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली इस समय मैदान से दूर रहकर समय का भरपूर आनंद उठा रहे हैं। लगातार क्रिकेट खेलने के कारण कोहली ने ब्रेक की गुजारिश की, जिसे बीसीसीआई ने स्वीकार किया। अब कोहली आईपीएल से दोबारा क्रिकेट एक्शन में नजर आएंगे।

virat kohli reveals the name of his favorite athlete
सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली

हाल ही में विराट कोहली एक इवेंट में गए जहां उन्होंने अपने पसंदीदा एथलीट के नाम का खुलासा किया। कई लोगों को उम्मीद थी कि विराट कोहली या तो क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर का नाम लेंगे या फिर स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का नाम लेंगे। मगर कोहली ने अविश्वसनीय जवाब दिया।

virat kohli reveals the name of his favorite athlete
रोजर फेडरर

विराट कोहली ने कहा कि उनके पसंदीदा एथलीट दिग्गज टेनिस स्टार रॉजर फेडरर हैं। उन्होंने ध्यान दिलाया कि फेडरर उनके पसंदीदा एथलीट हैं। इसका कारण बताते हुए कोहली ने कहा कि फेडरर उम्र के साथ और निखरते जा रहे हैं। 36 की उम्र में भी फेडरर ग्रैंडस्लैम जीत रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
virat kohli reveals the name of his favorite athlete
रोजर फेडरर

कोहली ने आगे कहा कि उन्हें वह खिलाड़ी पसंद हैं जो नियमों को तोड़कर आलोचकों को गलत साबित करें। कोहली ने कहा, 'रॉजर फेडरर मेरे सबसे पसंदीदा एथलीट हैं। जब वह खेलते हैं तो देखने में बड़ा अच्छा लगता है। उनका परिवार है, उनकी प्राथमिकताएं सेट हैं। वह आलोचकों की परवाह किए बगैर अपना खेल खेलते हैं। फिर 36 की उम्र में वह ग्रैंडस्लैम जीत रहे हैं। मुझे उनकी सबसे ज्यादा चीज यही पसंद हैं।'

विज्ञापन
virat kohli reveals the name of his favorite athlete
virat kohli

बकौल कोहली, 'रॉजर फेडरर ऐसे हैं, जो दैनिक आधार पर बाधाओं को तोड़ रहे हैं और मैं उनकी काफी इज्जत करता हूं।' विराट कोहली भी काफी सक्रिय क्रिकेटरों माने जाते हैं। मैदान पर उनकी उर्जा और जोश देखते ही बनता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed