{"_id":"5aaa644c4f1c1bac758b57ef","slug":"wasim-jaffer-personal-milestone-after-double-ton-puts-vidarbha-in-commanding-position","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Irani Cup: 40 वर्षीय जाफर ने टीम इंडिया के बल्लेबाज का रिकॉर्ड तोड़ा, विदर्भ का विशाल स्कोर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Irani Cup: 40 वर्षीय जाफर ने टीम इंडिया के बल्लेबाज का रिकॉर्ड तोड़ा, विदर्भ का विशाल स्कोर
Thu, 15 Mar 2018 05:47 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 15 Mar 2018 05:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
वसीम जाफर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वसीम जाफर (285*) की मैराथन पारी की बदौलत विदर्भ ने गुरुवार को ईरानी कप के दूसरे दिन रेस्ट ऑफ इंडिया के खिलाफ विशाल स्कोर बना लिया है। नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में दूसरे दिन स्टंप्स के समय विदर्भ ने 180 ओवर में तीन विकेट खोकर 598 रन बना लिए हैं। जाफर के साथ अपूर्व वानखेड़े 44 रन बनाकर नाबाद हैं।
2 of 6
वसीम जाफर
जाफर ने दूसरे दिन एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। जाफर ईरानी कप के इतिहास में सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 425 गेंदों में 34 चौको और एक छक्के की मदद से नाबाद 285 रन बनाए। जाफर ने टीम इंडिया के टेस्ट स्पेशलिस्ट ओपनर मुरली विजय का रिकॉर्ड तोड़ा।
3 of 6
मुरली विजय
जाफर से पहले ईरानी कप में सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड मुरली विजय के नाम दर्ज था। विजय ने 266 रन की पारी खेली थी। जाफर ने इसे गुरुवार को तोड़ते हुए नया रिकॉर्ड कायम किया। जिस अंदाज में जाफर बल्लेबाजी कर रहे हैं, उसे देखते हुए लगता है कि वह तिहरा शतक जमाने में जरूर कामयाब होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
वसीम जाफर
बहरहाल, पांच दिवसीय मुकाबले में विदर्भ ने दूसरे दिन अपनी पारी 289/2 के स्कोर से आगे बढ़ाई। कल 113* रन पर नाबाद जाफर ने अपनी लय बरकरार रखी और रेस्ट ऑफ इंडिया के गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसाए रखा। उन्होंने मैदान के चारों कोनों में शॉट्स जमाए। जाफर को गणेश सतीश के रूप में अच्छा जोड़ीदार मिला, जिन्होंने कल 29* रन से अपनी पारी आगे बढ़ाते हुए शतक जमाया।
विज्ञापन
5 of 6
वसीम जाफर
जाफर और सतीश ने तीसरे विकेट के लिए 289 रन की साझेदारी करके रेस्ट ऑफ इंडिया को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। सतीश ने 280 गेंदों में 10 चौको और दो छक्को की मदद से 120 रन बनाए। सिद्धार्थ कौल ने विकेटकीपर भरत के हाथों कैच आउट कराकर इस साझेदारी को तोड़ा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।