{"_id":"5b62a6eb4f1c1b764d8b608d","slug":"virat-kohli-reactions-on-his-tattoo-and-stylish-hairstyle","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विराट कोहली ने खोला राज, शुरुआती करियर में टैटू के कारण क्या हुई तकलीफ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विराट कोहली ने खोला राज, शुरुआती करियर में टैटू के कारण क्या हुई तकलीफ
Thu, 02 Aug 2018 01:41 PM IST
स्पोर्ट न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 02 Aug 2018 01:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
virat kohli
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली मैदान पर न सिर्फ अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए मशहूर हैं, बल्कि देश में वह एक स्टाइल आइकन भी माने जाते हैं। हालांकि कोहली का स्टाइलिश अंदाज शायद कुछ फैंस को कभी पंसद नहीं आया। इसी वजह से वे आए दिन कोहली प्रदर्शन की बजाए उनके हेयरयस्टाइल, टैटू, दाढ़ी और लुक पर तंज कसने में जरा भी पीछे नहीं रहते।
2 of 5
VIRAT KOHLI
फैंस को याद हो हाल ही में एक फैशन मैग्जीन ने विराट कोहली का एक स्टाइलिश फोटो अपनी मैग्जीन के कवर पेज पर छापा था, जिसे लेकर काफी बवाल भी हुआ था। आलोचकों का कहना था कि टीम इंडिया के कप्तान को फैशन से ज्यादा अपनी गेम पर ध्यान देना चाहिए। इस बात का जवाब टीम इंडिया की रन मशीन विराट कोहली ने अब जाकर दिया है।
3 of 5
virat kohli
कोहली ने एक इंटरव्यू में कहा, 'खिलाड़ियों के लुक और स्टाइल पर बेतुके कमेंट करने का ट्रेंड कोई नया नहीं है। मैं अपने करियर की शुरुआत (जूनियर लेवल) से ही ये सब झेलता आया हूं। एक खिलाड़ी के स्टाइलिश लुक को उसके प्रोफेशनल फील्ड से जोड़ना बिलकुल सही नहीं है। मैंने जिस्म टैटू गुदवाने और स्टाइलिश हेयरस्टाइल रखने के बाद भी मैदान पर सेंचुरी लगाई है। मैं टैटू और स्टाइलिश हेयरस्टाइल के साथ भी मैदान पर डाइव लगा सकता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
virat kohli test
कोहली ने कहा, 'अगर आप फील्ड पर अपना सौ फीसदी देने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रहे हैं तो निश्चित ही आपको कामयाबी मिलेगी। इसका फैशन से कभी कोई लेना देना नहीं रहा। हालांकि मौजूदा दौर में खिलाड़ी इन सब बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं देते। वे अपने मनचाहे अंदाज में मैदान पर उतरते हैं और खुलकर खेलते हैं, जो कि जरूरी भी है। एक खिलाड़ी की काबिलियित का आंकलन उसके स्टाइलिश अंदाज के आधार पर करना सही नहीं है।'
विज्ञापन
5 of 5
मुरली विजय
गौरतलब है कि विराट कोहली से पहले ऐसा ही एक किस्सा टेस्ट में ओपनर बल्लेबाज मुरली विजय ने भी साझा किया था। विजय ने बताया कि था कि उनके स्टाइलिश हेयरस्टाइल की वजह से जूनियल लेवल पर चयनकर्ता उन्हें टीम में सिलेक्ट नहीं करते थे। उन्होंने बताया था कि चयनकर्ता उनके प्रदर्शन के रिपोर्ट कार्ड से ज्यादा उनके बड़े-बड़े बालों पर नजर गढ़ाए रहते थे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।