{"_id":"5bcff7d0bdec2269565720cc","slug":"virat-kohli-on-cusp-of-achieving-10-000-runs-milestone-in-odi-cricket","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वाइजैग के ब्रेडमैन हैं विराट कोहली, होल्डर की टीम के सामने रिकॉर्ड्स रोकने की कड़ी चुनौती","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वाइजैग के ब्रेडमैन हैं विराट कोहली, होल्डर की टीम के सामने रिकॉर्ड्स रोकने की कड़ी चुनौती
Wed, 24 Oct 2018 10:10 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 24 Oct 2018 10:10 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
virat kohli
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली शानदार फॉर्म में हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 की जीत दर्ज करने के बाद कोहली ने गुवाहाटी में खेले गए पहले वन-डे में रिकॉर्ड 36वां शतक जमाया ओर टीम को 8 विकेट की जीत दिलाई। अब भारतीय टीम विशाखापट्टनम (वाइजैग) में 2-0 की बढ़त बनाने के इरादे से मैदान संभालेगी। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की सीरीज का दूसरा वन-डे बुधवार को वाइजैग में खेला जाएगा।
2 of 5
don bradman
वाइजैग के मैदान पर विराट कोहली की औसत ऑस्ट्रेलिया के महान डॉन ब्रेडमैन के समान है, जो होल्डर की टीम के लिए खतरे की घंटी साबित हो सकती है। कोहली ने पिछले कई वर्षों से खूब रन बनाए हैं और वह वन-डे व टेस्ट में आईसीसी के बल्लेबाजों की रैंकिंग में नंबर-1 पर काबिज हैं। विशाखापट्टनम के डॉ वाय एस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली के बल्लेबाज ने बहुत रन बनाए हैं।
3 of 5
रोहित शर्मा और विराट कोहली
कोहली ने वाइजैग पर चार वन-डे खेले हैं और 99.75 की औसत व 95 के स्ट्राइक रेट से 399 रन बनाए हैं। इस दौरान कोहली ने दो शतक व दो अर्धशतक जमाए हैं और दो मैन ऑफ द मैच के खिताब भी हासिल जीते। कोहली फिलहाल शानदार फॉर्म में हैं और विंडीज गेंदबाजों को उन्हें रोकने के लिए अपना सबकुछ झोंकना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विराट कोहली
वैसे भी विराट कोहली सबसे तेज 10,000 वन-डे रन पूरे करने के करीब हैं। वह इसे हासिल करते ही महान सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ देंगे। कोहली को यह उपलब्धि हासिल करने के लिए 81 रन की दरकार है। वह दस हजार के क्लब में शामिल होने वाले भारत के चौथे जबकि विश्व के 13वें बल्लेबाज बन जाएंगे। वैसे, एमएस धोनी भी वन-डे में 10,000 रन बनाने के करीब हैं। एक तरह से धोनी दस हजार का आंकड़ा पार कर चुके हैं, लेकिन इनमें से 174 रन उन्होंने एशिया एकादश की तरफ से बनाए थे। यही कारण है कि टीम इंडिया की तरफ से दस हजारी क्लब में शामिल होने के लिए धोनी को 51 रन की जरूरत है।
विज्ञापन
5 of 5
रोहित शर्मा और विराट कोहली
- फोटो : BCCI Twitter
बता दें कि 29 वर्षीय कोहली ने गुवाहाटी में खेले गए पांच मैचों की सीरीज के पहले वन-डे में कैरीबियाई गेंदबाजों की जमकर धुनाई की थी। उन्होंने केवल 107 गेंदों में 21 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 140 रन बनाए थे। कप्तान कोहली ने रोहित शर्मा के साथ दूसरे विकेट के लिए रिकॉर्ड 246 रन की साझेदारी की, जिसकी मदद से टीम इंडिया ने 323 रन का लक्ष्य 47 गेंदें शेष रहते हासिल किया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।