{"_id":"5a923b7e4f1c1b0a7b8b9068","slug":"virat-kohli-not-playing-third-t20i-reason-revealed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विराट कोहली का तीसरे टी20 में खेलना था एकदम पक्का, फिर कहानी में आया यह ट्विस्ट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विराट कोहली का तीसरे टी20 में खेलना था एकदम पक्का, फिर कहानी में आया यह ट्विस्ट
Sun, 25 Feb 2018 12:40 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 25 Feb 2018 12:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
टीम इंडिया के फैंस को शनिवार को जोरदार झटका लगा जब कप्तान विराट कोहली की जगह रोहित शर्मा टॉस के लिए मैदान पर पहुंचे। क्रिकेट प्रेमियों को यह जानकर गहरी निराशा हुई कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल में विराट कोहली नहीं खेलेंगे।
2 of 5
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
टीम इंडिया ने हालांकि, कप्तान कोहली की कमी फैंस को खलने नहीं दी और दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हराकर तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज 2-1 से अपने नाम की। बहरहाल, विराट कोहली के पास कई रिकॉर्ड्स बनाने के मौके थे, लेकिन अंतिम क्षणों में मैच में नहीं खेलने के उनके फैसले से इन सभी पर पानी फिर गया।
3 of 5
virat kohli
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के नहीं खेलने की भनक टॉस से पहले तक किसी को नहीं हुई, क्योंकि उन्होंने अभ्यास सत्र में जोर-शोर से हिस्सा लिया था। असलियत यह है कि कोहली को शनिवार की दोपहर पीठ दर्द की परेशानी महसूस हुई। यह परेशानी समय के साथ-साथ बढ़ती गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विराट कोहली
मैच शुरू होने के समय तक कोहली की मांसपेशियों में इतनी ज्यादा ऐंठन पैदा हो चुकी थी कि वह चाहकर भी इस मैच का हिस्सा नहीं ही बन सके। दरअसल कोहली के चाहने वालों को पूरा भरोसा था कि भारतीय कप्तान सीरीज का समापन भी एक और इतिहास रचने के साथ करेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
विराट कोहली
- फोटो : bcci
पता हो कि विराट कोहली के पास टी20 इंटरनेशनल में दो हजार रन पूरे करने का मौका था। वह 17 रन बनाते ही इस आंकड़े को छू लेते और दो हजार रन बनाने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बन जाते। मगर पीठ की मांसपेशियों के खिंचाव ने उनसे यह मौका छीन लिया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।