फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट कोहली का तीसरे टी20 में खेलना था एकदम पक्का, फिर कहानी में आया यह ट्विस्ट

Sun, 25 Feb 2018 12:40 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 25 Feb 2018 12:40 PM IST
विज्ञापन
virat kohli not playing third t20i reason revealed
विराट कोहली - फोटो : BCCI

टीम इंडिया के फैंस को शनिवार को जोरदार झटका लगा जब कप्तान विराट कोहली की जगह रोहित शर्मा टॉस के लिए मैदान पर पहुंचे। क्रिकेट प्रेमियों को यह जानकर गहरी निराशा हुई कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल में विराट कोहली नहीं खेलेंगे।

virat kohli not playing third t20i reason revealed
विराट कोहली - फोटो : BCCI

टीम इंडिया ने हालांकि, कप्तान कोहली की कमी फैंस को खलने नहीं दी और दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हराकर तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज 2-1 से अपने नाम की। बहरहाल, विराट कोहली के पास कई रिकॉर्ड्स बनाने के मौके थे, लेकिन अंतिम क्षणों में मैच में नहीं खेलने के उनके फैसले से इन सभी पर पानी फिर गया।

virat kohli not playing third t20i reason revealed
virat kohli

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के नहीं खेलने की भनक टॉस से पहले तक किसी को नहीं हुई, क्योंकि उन्होंने अभ्यास सत्र में जोर-शोर से हिस्सा लिया था। असलियत यह है कि कोहली को शनिवार की दोपहर पीठ दर्द की परेशानी महसूस हुई। यह परेशानी समय के साथ-साथ बढ़ती गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
virat kohli not playing third t20i reason revealed
विराट कोहली

मैच शुरू होने के समय तक कोहली की मांसपेशियों में इतनी ज्यादा ऐंठन पैदा हो चुकी थी कि वह चाहकर भी इस मैच का हिस्सा नहीं ही बन सके। दरअसल कोहली के चाहने वालों को पूरा भरोसा था कि भारतीय कप्तान सीरीज का समापन भी एक और इतिहास रचने के साथ करेंगे। 

विज्ञापन
virat kohli not playing third t20i reason revealed
विराट कोहली - फोटो : bcci

पता हो कि विराट कोहली के पास टी20 इंटरनेशनल में दो हजार रन पूरे करने का मौका था। वह 17 रन बनाते ही इस आंकड़े को छू लेते और दो हजार रन बनाने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बन जाते। मगर पीठ की मांसपेशियों के खिंचाव ने उनसे यह मौका छीन लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed