फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तीसरे टी20 इंटरनेशनल के हीरो सुरेश रैना ने विराट कोहली को कहा थैंक्यू, यह है वजह

Sun, 25 Feb 2018 12:07 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 25 Feb 2018 12:07 PM IST
विज्ञापन
suresh raina thanked virat kohli for promoting him to number three
सुरेश रैना

टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर बैट्समैन सुरेश रैना ने शनिवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे व अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने पहले बल्लेबाजी करते समय 43 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली और फिर गेंदबाजी करते हुए उन्होंने एक अहम विकेट झटका। रैना को अब भारतीय वन-डे टीम में वापसी की उम्मीद है और वह मिडिल ऑर्डर की समस्या को सुलझाने के लिए अच्छे विकल्प साबित हो सकते हैं।

suresh raina thanked virat kohli for promoting him to number three
सुरेश रैना - फोटो : BCCI

रैना ने कहा, 'मैंने पिछले दो साल में कड़ी मेहनत की है। प्रत्येक सेशन में मैंने या तो जिम में या फिर मैदान में समय बिताया। मैं बस इसकी उम्मीद कर रहा था कि कब टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका मिलेगा। भगवान की कृपा रही। मेरी पत्नी का धन्यवाद, जिन्होंने मुझ पर विश्वास बरकरार रखा कि मैं एक दिन टीम इंडिया की जर्सी पहनूंगा।'

suresh raina thanked virat kohli for promoting him to number three
Virat Kohli

रैना ने कप्तान कोहली को धन्यवाद भी दिया। उन्होंने कहा, 'विराट कोहली ने पिछले ढाई साल से जिस अंदाज में नेतृत्व किया है, यह दर्शाता है कि वह हर किसी के लिए चिंता करते हैं। कोहली ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शानदार काम किया है, लेकिन उन्होंने मुझे यह जिम्मेदारी सौंपी ताकि पिच पर जाकर गेंदबाजों पर हावी हो सकूं। कोहली ने मुझ पर भरोसा जताया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
suresh raina thanked virat kohli for promoting him to number three
टीम इंडिया - फोटो : bcci

उत्तर प्रदेश के बल्लेबाज को अब वन-डे टीम में वापसी का भरोसा है क्योंकि टीम इंडिया मिडिल ऑर्डर के स्थान को लेकर चिंतित है। टीम इंडिया वैसे तो बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है और सुरेश रैना मिडिल ऑर्डर के लिए उपयुक्त विकल्प लग रहे हैं। रैना का मानना है आगामी निदाहास ट्रॉफी उनके लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होने वाली है।

विज्ञापन
suresh raina thanked virat kohli for promoting him to number three
सुरेश रैना - फोटो : File

बाएं हाथ के बल्लेबाज ने कहा, 'यह सीरीज मेरे लिए महत्वपूर्ण थी। यहां के बाद हमें श्रीलंका में खेलना और फिर होगा आईपीएल। हमें आने वाले समय में कई मुकाबले खेलना है। मैं पहले भी वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा रहा हूं और 2011 में विजेता टीम का सदस्य रहा हूं। मैंने पांचवें नंबर पर शानदार काम किया है। कुछ मैच खेलने का और मौका मिल जाए, फिर मैं दर्शा दूंगा कि वन-डे में भी वापसी कर सकता हूं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed