{"_id":"5b8e1c9542c7924651655fd3","slug":"virat-kohli-maintains-top-position-in-latest-icc-test-rankings","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आईसीसी टेस्ट रैंकिंग: कोहली का 'विराट' कद बरकरार, महान बल्लेबाज बनने से सिर्फ इतने अंक दूर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग: कोहली का 'विराट' कद बरकरार, महान बल्लेबाज बनने से सिर्फ इतने अंक दूर
Tue, 04 Sep 2018 11:18 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 04 Sep 2018 11:18 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग में अपना शीर्ष क्रम बरकरार रखा है। वहीं मोहम्मद शमी ने तीन स्थानों की छलांग के साथ गेंदबाजों की रैंकिंग में शीर्ष-20 में वापसी की है।
2 of 5
विराट कोहली
कोहली के अब 937 अंक हैं जो टेस्ट क्रिकेट के इतिहास के 11वें सर्वश्रेष्ठ रेटिंग अंक हैं। रेटिंग अंक के मामले में शीर्ष 10 खिलाड़ियों में डॉन ब्रैडमैन (961), स्टीव स्मिथ (947), लेन हटन (945), जैक होब्स (942), रिकी पोंटिंग (942), पीटर मे (941), गैरी सोबर्स, क्लाइड वालकोट, विवियन रिचर्ड्स और कुमार संगकारा (सभी 938 अंक) शामिल हैं। वह एक रेटिंग हासिल करते ही चार महान बल्लेबाजों गैरी सोबर्स, क्लाइड वालकॉट, विवियन रिचर्ड्स और कुमार संगकारा की श्रेणी में शामिल हो जाएंगे।
3 of 5
virat kohli
याद हो कि चौथे टेस्ट में कोहली ने 46 और 58 रन की पारियां खेली थी। भारतीय कप्तान ने मौजूदा सीरीज की 8 पारियों में 544 रन बनाए हैं। वहीं, चेतेश्वर पुजारा आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में छठें स्थान पर बरकरार हैं। पुजारा को चौथे टेस्ट की पहली पारी में शतक जमाने का फायदा मिला। उन्हें 25 अंकों का फायदा हुआ है। गेंदबाजों की सूची में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की शीर्ष-20 में वापसी हुई है। इशांत शर्मा एक स्थान के सुधार के साथ 25वें स्थान पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सैम करन
इंग्लैंड की तरफ से ऑलराउंडर सैम करन ने 29 स्थानों की छलांग लगाई और अब वह 46वें स्थान पर पहुंच गए हैं। मोइन अली की रैंकिंग में भी अच्छा सुधार हुआ है। वह तीन स्थान के सुधार के साथ 33वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
मोईन अली
मोइन अली को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया था। जोस बटलर ने भी 15 स्थानों की छलांग लगाई और अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 32वीं रैंक हासिल की।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।