फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपने जमाने के 'पोस्टर ब्वॉय' रहे हैं रवि शास्त्री, निम्रत ही नहीं जुड़ चुका है कई हसीनाओं के साथ नाम

Tue, 04 Sep 2018 08:54 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 04 Sep 2018 08:54 AM IST
विज्ञापन
team india coach ravi shastri dating bollywood actress nimrat kaur
ravi shatri

टीम इंडिया के क्रिकेटर्स साथ बॉलीवुड एक्ट्रेसिस की खबरें वायरल होने का सिलसिला कई दशकों से चला आ रहा है। लेकिन अब तक आपने सिर्फ खिलाड़ियों का नाम ही मॉडल और अदाकाराओं के साथ जुड़ते देखा होगा। इस कड़ी में अब टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री भी शुमार हो गए हैं।



बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म एयरलिफ्ट में लीड रोल निभाने वाली एक्ट्रेस निम्रत कौर के साथ टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री का नाम जोड़ा जा रही है। पुणे मिरर की खबर की मानें तो रवि शास्त्री और निम्रत कौर एक दूसरे को पिछले 2 साल से डेट कर रहे हैं।

team india coach ravi shastri dating bollywood actress nimrat kaur
ravi shastri

लेकिन अब रवि शास्त्री और निम्रत कौर के आपसी रिश्तों को लेकर कई तरह की बातें हो रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक शास्त्री और निम्रत को एक जर्मन कारमेकर ने साल 2015 से अपनी लग्जरी कार के लॉन्च के लिए साइन किया है। 

team india coach ravi shastri dating bollywood actress nimrat kaur
ravi shastri and amrita singh

बता दें कि यह कोई पहला ऐसा मौका नहीं है जब रवि शास्त्री का नाम किसी बॉलीवुड अभिनेत्री के साथ जोड़ा गया है। इससे पहले बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता सिंह के साथ भी उनके अफेयर की खबरें काफी वायरल हुई थीं। 80 के दशक में टीम इंडिया के पोस्टर ब्वॉय रवि शास्त्री और अमृता सिंह की तस्वीर एक प्रसिद्ध मैग्जीन के कवर पेज पर भी लगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
team india coach ravi shastri dating bollywood actress nimrat kaur
ravi shastri

इतना ही नहीं भारत-पाकिस्तान के बीच खेले गए शारजाह कप का एक मुकाबला देखने के लिए अमृता स्टेडियम में भी पहुंची थीं। इस मैच के बाद ही दोनों के रिलेशनशिप को लेकर काफी खबरें वायरल हुई थीं। बता दें कि अमृता सिंह बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान की पूर्व पत्नी हैं।

विज्ञापन
team india coach ravi shastri dating bollywood actress nimrat kaur
ravi shastri

इसके अलावा रवि शास्त्री के साथ डिंपल कपाड़िया का नाम भी काफी उछाला गया था। दरअसल 80 के दशक में दोनों को एक साथ एक पार्टी में देखा गया था, जिसके बाद दोनों के रिलेशनशिप को लेकर कई तरह की बातें होने लगी थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed