फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2022: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम से जुड़े विराट कोहली, फ्रेंचाइजी ने कुछ इस तरह किया स्वागत, देखें PHOTOS

Tue, 22 Mar 2022 12:10 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 22 Mar 2022 12:10 AM IST
सार

पिछले सीजन बैंगलोर प्लेऑफ में पहुंचने में तो कामयाब रही थी, लेकिन उससे आगे नहीं बढ़ पाई थी। कोहली, ग्लेन मैक्सवेल और मोहम्मद सिराज को फ्रेंचाइजी ने मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन किया था।

विज्ञापन
Virat Kohli joins Royal Challengers Bangalore Squad Ahead Of IPL 2022; See Pics; RCB tweets- King Arrives
विराट कोहली - फोटो : twitter @ rcb
आईपीएल 2022 के शुरू होने में अब बस कुछ ही दिनों का वक्त रह गया है। लगभग सभी खिलाड़ी अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी से जुड़ गए हैं, लेकिन सोमवार दोपहर तक विराट कोहली के फ्रेंचाइजी से जुड़ने की कोई खबर नहीं थी। हालांकि, शाम होते-होते कोहली ने अपने फैन्स को खुश होने का मौका दे दिया।


विराट कोहली सोमवार शाम मुंबई में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर फ्रेंचाइजी से जुड़ गए। 2013 से लेकर 2021 तक इस टीम की कप्तानी करने के बाद कोहली इस साल सिर्फ एक बल्लेबाज के तौर पर आईपीएल खेलते दिखेंगे। इस साल फाफ डुप्लेसिस रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तानी संभालेंगे। 
Virat Kohli joins Royal Challengers Bangalore Squad Ahead Of IPL 2022; See Pics; RCB tweets- King Arrives
प्रैक्टिस सेशन के दौरान आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस - फोटो : सोशल मीडिया
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने भी कोहली का ग्रैंड वेलकम किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा- 'किंग कोहली पहुंच चुके हैं।' बैंगलोर की टीम कभी आईपीएल नहीं जीती है और डुप्लेसिस पर टीम को चैंपियन बनाने का दारोमदार होगा। टीम अपने अभियान की शुरुआत 27 मार्च को पंजाब किंग्स के खिलाफ करेगी।

पिछले सीजन बैंगलोर प्लेऑफ में पहुंचने में तो कामयाब रही थी, लेकिन उससे आगे नहीं बढ़ पाई थी। कोहली, ग्लेन मैक्सवेल और मोहम्मद सिराज को फ्रेंचाइजी ने मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन किया था। आईपीएल 2022 की शुरुआत 26 मार्च से होने जा रही है। 15वें सीजन के पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम आमने-सामने होगी।
Virat Kohli joins Royal Challengers Bangalore Squad Ahead Of IPL 2022; See Pics; RCB tweets- King Arrives
फाफ डुप्लेसिस - फोटो : सोशल मीडिया
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम: विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद सिराज, हर्षल पटेल, फाफ डुप्लेसिस, वानिंदु हसरंगा, दिनेश कार्तिक, जोश हेजलवुड, शाहबाज अहमद, अनुज रावत, आकाश दीप, महिपाल लोमरोर, फिन एलन, शेरफेन रदरफोर्ड , जेसन बेहरेनडॉर्फ, सुयश प्रभुदेसाई, चामा मिलिंद, अनीश्वर गौतम, कर्ण शर्मा, सिद्धार्थ कौल, लवनिथ सिसोदिया, डेविड विली। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed