फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2022: राजस्थान रॉयल्स के कोच कुमार संगकारा ने इस खिलाड़ी को टी-20 का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बताया, जानें कौन

Mon, 21 Mar 2022 09:47 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 21 Mar 2022 09:47 PM IST
सार

राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल 2022 में अपना पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 29 मार्च को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेलना है।

विज्ञापन
Rajasthan Royals' Head Coach Kumar Sangakkara Praises Sanju Samson, calls him as One Of The Best T20 Player of India Ahead Of IPL 2022
सैमसन के साथ कुमार संगकारा - फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल 2022 यानि लीग के 15वां सीजन को शुरू होने में अब बस कुछ ही दिन का समय रह गया है। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स की टीम हेड कोच कुमार संगकारा की देखरेख में अपने दूसरे खिताब के लिए तैयारी में जुट गई है। 

संजू सैमसन पिछले सीजन की तरह इस साल भी टीम की कमान संभालते नजर आएंगे। संगकारा ने कप्तान सैमसन की जमकर तारीफ की है। हेड कोच ने कप्तान सैमसन को टी-20 में भारत का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बताया है। 
 
Rajasthan Royals' Head Coach Kumar Sangakkara Praises Sanju Samson, calls him as One Of The Best T20 Player of India Ahead Of IPL 2022
सैमसन और संगकारा - फोटो : सोशल मीडिया
सैमसन ने आईपीएल में 2013 में डेब्यू किया था। संगकारा को सैमसन से काफी उम्मीदें हैं। उन्होंने कहा है कि सैमसन इस साल न केवल रन बनाएंगे, बल्कि कप्तानी का दायित्व भी बेहतर तरीके से निभाएंगे। संगकारा ने ये बातें क्लबहाउस कन्वर्सेशन ऑन रेड बुल क्रिकेट कार्यक्रम के दौरान कही।

संगकारा ने सैमसन की खूबियां बताते हुए कहा- राजस्थान के कप्तान हमेशा ये स्वीकार करते हैं कि वह क्रिकेट में सबकुछ नहीं जानते, लेकिन वह सीखने में कभी पीछे नहीं हटना चाहते। चाहे वो कप्तानी ही क्यों न हो। 
Rajasthan Royals' Head Coach Kumar Sangakkara Praises Sanju Samson, calls him as One Of The Best T20 Player of India Ahead Of IPL 2022
सैमसन और संगकारा - फोटो : सोशल मीडिया
संगकारा ने कहा- सैमसन एक शानदार खिलाड़ी है, विस्फोटक बल्लेबाज हैं, मैच विनर हैं। उनके पास वह हर क्षमता है जो आप एक बल्लेबाज में चाहते हैं। पिछले सीजन में मेरे पद संभालने से पहले वह कप्तान थे। मैं उन्हें अच्छी तरह से जानता हूं और उसकी प्रशंसा करता हूं। उनमें आरआर के लिए काफी जुनून है। उनमें स्वाभाविक नेतृत्व करने के गुण हैं। वह बेहतर और बेहतर होने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Rajasthan Royals' Head Coach Kumar Sangakkara Praises Sanju Samson, calls him as One Of The Best T20 Player of India Ahead Of IPL 2022
सैमसन और संगकारा - फोटो : सोशल मीडिया
संगकारा ने कहा- सैमसन जमीन से जुड़े हुए खिलाड़ी हैं। वह कप्तानी के लिए बिल्कुल उपयुक्त है और उनके साथ काम करना आसान और मजेदार हो गया है। वह बीच-बीच में अपने खिलाड़ियों को हंसाते भी रहते हैं। मैं केवल इतना कर सकता हूं कि उन्हें बेहतर कप्तान बनने में मदद कर सकूं।

राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल 2022 में अपना पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 29 मार्च को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेलना है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed