{"_id":"598e7a4c4f1c1b45798b4846","slug":"virat-kohli-have-no-problems-in-playing-limited-over-series-against-sri-lanka","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विराट कोहली ने मीडिया पर निकाली भड़ास, कहा- कौन बोल रहा है कि मैं नहीं खेलूंगा?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विराट कोहली ने मीडिया पर निकाली भड़ास, कहा- कौन बोल रहा है कि मैं नहीं खेलूंगा?
Sun, 13 Aug 2017 02:52 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
Updated Sun, 13 Aug 2017 02:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कोहली
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि श्रीलंका के खिलाफ आगामी सीमित ओवरों की सीरीज खेलने में उन्हें कोई परेशानी नहीं है। ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि टीम इंडिया का आगामी समय में थकाऊ कार्यक्रम होने वाला है, जिसको देखते हुए श्रीलंका के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज में विराट कोहली को आराम दिया जा सकता है।
2 of 5
विराट कोहली
- फोटो : SELF
कोहली ने एक पत्रकार द्वारा सीमित ओवरों की सीरीज के लिए टीम चयन के सवाल पर अपनी भड़ास निकालते हुए कहा, 'कौन बोल रहा है कि मैं नहीं खेलूंगा? मुझे नहीं पता कि कहां से ये खबर आई। मगर मुझे खेलने में कोई परेशानी नहीं है।'
3 of 5
विराट कोहली
- फोटो : ESPN
श्रीलंका के खिलाफ 20 अगस्त से शुरू होने वाली वन-डे सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा 13 अगस्त को होगी। ऐसी उम्मीद है कि रविचंद्रन आश्विन और रविंद्र जडेजा सहित तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को आराम दिया जा सकता है। कई सीनियर खिलाड़ियों को इस सीरीज में आराम मिल सकता है ताकि आगामी सीरीज के लिए वो फिट रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विराट कोहली
- फोटो : ICC
कोहली ने इस बारे में कहा, 'हम (टीम प्रबंधन और चयनकर्ता) बैठकर चयन के बारे में विचार करेंगे और हमारे दिमाग में योजना है कि किस संयोजन के साथ मैदान में उतरना है। एक कप्तान के रूप में मैं इस बारे में चयनकर्ता समिति से बात करूंगा।' इसके बाद भारतीय कप्तान कांफ्रेंस छोड़कर चले गए।
विज्ञापन
5 of 5
विराट कोहली
- फोटो : icc
भारत और श्रीलंका के बीच वन-डे सीरीज की शुरुआत 20 अगस्त से दांबुला में होगी। दूसरा वनडे 24 अगस्त, तीसरा वनडे 27 अगस्त, चौथा वनडे 31 अगस्त और आखिरी वनडे 3 सितंबर को खेला जाएगा। दोनों देशों के बीच 6 सितम्बर को एकमात्र टी20 इंटरनेशनल मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।