फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

...तो इस क्रिकेटर की वजह से धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे हैं चेतेश्वर पुजारा

Sun, 13 Aug 2017 12:10 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Sun, 13 Aug 2017 12:10 PM IST
विज्ञापन
cheteshwar pujara credits rahul dravid for his strong comeback
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : twitter

भारतीय टेस्ट टीम के भरोसेमंद बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा अभी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ मौजूदा तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले दो मैचों में एक के बाद एक शतक ठोंके। 

cheteshwar pujara credits rahul dravid for his strong comeback
गाले टेस् चेतेश्वर पुजारा

पुजारा ने टीम इंडिया में अपनी दमदार वापसी का श्रेय राहुल द्रविड़ को दिया। 25 वर्षीय टेस्ट स्पेशलिस्ट ने खेल के लंबे प्रारूप में अपना पूरा ध्यान रखा और पिछले कई वर्षों में गजब का सुधार किया है। पुजारा अभी भारतीय टीम के मजबूत बल्लेबाज हैं, जिनका विकेट चटकाना गेंदबाज के लिए किसी गिफ्ट से कम नहीं होता।

cheteshwar pujara credits rahul dravid for his strong comeback
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : twitter

पुजारा ने श्रीलंका के खिलाफ गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में हुए पहले टेस्ट में 153 रन की पारी खेली और फिर अगले टेस्ट में 133 रन बनाए। हालांकि, तीसरे टेस्ट की पहली पारी में वो ज्यादा सफल नहीं रहे और सिर्फ 8 रन बनाकर संदाकन की गेंद पर स्लिप में मैथ्यूज को कैच थमाकर पवेलियन लौटे। भारतीय टीम मौजूदा सीरीज में 2-0 की अजय बढ़त पर है और मेहमान टीम की जीत के बड़े नायक पुजारा भी रहे। वैसे पुजारा ने 50 टेस्ट में 13 शतक और 15 अर्धशतक तथा 53।23 की औसत से 4099 रन बनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
cheteshwar pujara credits rahul dravid for his strong comeback
रहाणे और पुजारा

पुजारा ने हर्षा भोगले को क्रिकबज के लिए दिए इंटरव्यू में कहा, 'जब मुझे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया से बाहर किया गया, तब शायद सीरीज का आखिरी टेस्ट था, लेकिन मैंने अपने आप से वादा किया कि दमदार वापसी करूंगा। मैंने अपने खेल पर कड़ी मेहनत की और मैं राहुल द्रविड़ को धन्यवाद देना चाहूंगा क्योंकि ऑस्ट्रेलिया सीरीज के बाद मैं टीम इंडिया 'ए' का हिस्सा था।'

विज्ञापन
cheteshwar pujara credits rahul dravid for his strong comeback
पुजारा और साहा - फोटो : ESPN

पुजारा ने आगे कहा, 'राहुल भाई उस समय हेड कोच थे और मैंने उनसे जाकर अपने खेल के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि मेरे खेल और तकनीक में कोई खराबी नहीं है क्योंकि उन्होंने नेट्स पर मेरी बल्लेबाजी पर पैनी नजर रखी थी। उन्होंने कहा कि तुम्हें शांत रहकर सिर्फ अपने खेल पर कड़ी मेहनत करने की जरुरत है। जो कर रहे हो उसे जारी रखो और तुम्हें जल्द ही मौका मिलेगा। मुझे उन पर भरोसा है। वैसे शुरुआत में मुझे पता नहीं था कि मौका कब मिलेगा, लेकिन मिला और फिर मैंने प्रदर्शन किया। राहुल भाई को जब भी मेरी तकनीक में कोई खराबी दिखती है तो बता देते हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed