फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिताली ने कहा - विराट कोहली की वजह से आया वुमेन क्रिकेट में बड़ा बदलाव

Fri, 01 Dec 2017 10:26 AM IST
डिजिटल टीम - अमर उजाला
डिजिटल टीम - अमर उजाला Updated Fri, 01 Dec 2017 10:26 AM IST
विज्ञापन
virat kohli has become inspiration for indian women cricket team says mithali raj
मिताली राज - फोटो : twitter
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज मैदान के अंदर ही नहीं बल्कि बाहर भी सशक्त लीडर हैं। इस साल की शुरुआत में टीम इंडिया को महिला वर्ल्ड के फाइनल में पहुंचाने वाली मिताली ने एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान विभिन्न विषयों पर अपनी राय व्यक्त की। उन्होंने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को लेकर भी बड़ी बात कही।
virat kohli has become inspiration for indian women cricket team says mithali raj
मिताली राज - फोटो : twitter

मिताली ने कहा कि भारत में महिला क्रिकेट को लोकप्रिय बनाने में सोशल मीडिया ने अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा, 'मेरे ख्याल से सोशल मीडिया ने खेल को काफी लोकप्रिय बनाया है। मैचों के प्रसारण ने भी काफी फर्क पैदा किया। हमने 2005 महिला वर्ल्ड कप के फाइनल में भी जगह बनाई थी, लेकिन अब जिस तरह महिला क्रिकेट को देखा जा रहा है, उसमें काफी बदलाव है।'

virat kohli has become inspiration for indian women cricket team says mithali raj
विराट कोहली - फोटो : BCCI

मिताली ने साथ ही बताया कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली उनके और पूरी महिला क्रिकेट टीम के लिए कितने प्रेरणादायी हैं। उन्होंने कहा, 'विराट आपको बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करते हैं। बड़ा धन्यवाद। अब हमारे पास ज्यादा खिलाड़ी हैं, जो युवा लड़कियों को अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
virat kohli has become inspiration for indian women cricket team says mithali raj
मिताली राज - फोटो : self

कप्तान मिताली को हाल ही में अपनी ड्रेस के कारण सोशल मीडिया पर काफी खरीखोटी सुनना पड़ी थी। इस पर उन्होंने जवाब दिया था, 'मैं आज जहां हूं, वहां इसलिए हूं क्योंकि ग्राउंड पर काफी पसीना बहाया है! मुझे नहीं लगता कि इसमें कोई शर्म की बात है।' 

विज्ञापन
virat kohli has become inspiration for indian women cricket team says mithali raj
मिताली राज - फोटो : twitter

ट्रोल होने के संबंध में बातचीत करते हुए मिताली ने कहा, 'ट्रोल्स मेरा समय नहीं लेते हैं।' उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि इन सभी से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है। बता दें कि मिताली महिला वन-डे क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली महिला बल्लेबाज हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed