फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट कोहली ने बताया, टेस्ट में उन्हें अपना बेस्ट शतक कौन सा लगता है और क्यों

Fri, 01 Dec 2017 09:40 AM IST
डिजिटल टीम- अमर उजाला डॉट कॉम
डिजिटल टीम- अमर उजाला डॉट कॉम Updated Fri, 01 Dec 2017 09:40 AM IST
विज्ञापन
virat kohli terms his best test innings of 141 against australia
मिचेल जॉनसन और विराट कोहली - फोटो : twitter

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में खेली 141 रन की पारी को अपने टेस्ट शतकों में बेस्ट करार दिया। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में टीम को उस मैच से विश्वास मिला और इसके बाद टीम इंडिया विश्व की सर्वश्रेष्ठ टीम बनी।  बता दें कि इस टेस्ट में टीम इंडिया 364 रन का पीछा कर रही थी, लेकिन 315 रन पर ऑलआउट होकर मुकाबला 48 रन से गंवा बैठी।

virat kohli terms his best test innings of 141 against australia
विराट कोहली - फोटो : twitter

कोहली ने एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान कहा, ' मेरे ख्याल से बदलाव के नजरिए से, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरी पारी में लगाया शतक मेरे लिए विशेष है। मैं हमेशा उस मैच को याद रखता हूं। हम मैच जीतने के बेहद करीब थे।'

virat kohli terms his best test innings of 141 against australia
विराट कोहली और रवि शास्त्री - फोटो : BCCI

उन्होंने आगे कहा, 'मेरे दिल में ख्याल आया कि अपनी टीम से बात करने की जरुरत है। मैंने चौथे दिन के बाद टीम बस में खिलाड़ियों से बातें की। तब तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पारी घोषित नहीं की थी। मैंने खिलाड़ियों से कहा कि अगले दिन ऑस्ट्रेलिया जो भी लक्ष्य हमें देगी, हम उसका पीछा करेंगे ताकि जीत दर्ज कर सके।'

विज्ञापन
विज्ञापन
virat kohli terms his best test innings of 141 against australia
विराट कोहली - फोटो : SOCIAL SITE

एडिलेड टेस्ट में चोटिल महेंद्र सिंह धोनी की जगह कप्तानी संभाल रहे कोहली ने कहा कि उन्होंने सीधे पूछा, अगर किसी खिलाड़ी को कोई झिझक हो या फिर सवाल करना हो तो तुरंत ही बोले। बकौल कोहली, 'किसी ने कुछ नहीं कहा। फिर मैंने उन्हें कहा कि अपने रूम में इस विचार के साथ जाए कि कल लक्ष्य के लिए मैदान में जाना है।'

विज्ञापन
virat kohli terms his best test innings of 141 against australia
विराट कोहली - फोटो : BCCI

29 वर्षीय कोहली ने कहा, 'पांचवें दिन हम आए तो लगा कि मैच जीत सकते हैं। मैं संतुष्ट था कि मैच जीत सकते हैं। नहीं जीत पाने का मलाल जरूर था, लेकिन हमने जो एक टीम के रूप में किया, उससे काफी विश्वास मिला और यह भरोसा हुआ कि विश्व की किसी भी टीम को चुनौती देकर उसे हरा सकते हैं। हम इसी विश्वास के साथ आगे बढ़े और अब हम इस मुकाम पर हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed