{"_id":"6aa4434f42c0dc03f704fccc","slug":"mca-raises-club-subsidy-corpus-to-rs-500-crore-wankhede-lounges-to-be-named-after-tendulkar-rahane-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या बदलेगा वानखेड़े का इतिहास?: तेंदुलकर-रहाणे और दिवंगत मंत्री के नाम पर होंगे लाउंज, एमसीए का बड़ा फैसला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्या बदलेगा वानखेड़े का इतिहास?: तेंदुलकर-रहाणे और दिवंगत मंत्री के नाम पर होंगे लाउंज, एमसीए का बड़ा फैसला
Fri, 11 Sep 2026 11:37 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 11 Sep 2026 11:37 PM IST
सार
मुंबई क्रिकेट संघ ने अगले 10 वर्षों में संबद्ध क्लबों के लिए सब्सिडी कोष को बढ़ाकर 500 करोड़ रुपये करने का फैसला किया। इसके साथ ही वानखेड़े स्टेडियम के लाउंज सचिन तेंदुलकर, अजिंक्य रहाणे और दिवंगत माधव मंत्री के नाम पर रखने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर की लाइफस्टाइल
- फोटो : Instagram/sachintendulkar
विस्तार
मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने शुक्रवार को अपनी वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में कई अहम फैसले लिए। संघ ने संबद्ध क्लबों के लिए सब्सिडी कोष को अगले 10 वर्षों में बढ़ाकर 500 करोड़ रुपये करने का फैसला किया। इसके अलावा मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में तीन लाउंज का नाम सचिन तेंदुलकर, अजिंक्य रहाणे और दिवंगत माधव मंत्री के नाम पर रखने का निर्णय लिया गया।
100 करोड़ से बढ़ाकर 500 करोड़ रुपये हुआ कोष
इस साल अप्रैल में एमसीए की शीर्ष परिषद ने संबद्ध क्लबों की दीर्घकालिक वित्तीय स्थिरता और मजबूती के लिए 100 करोड़ रुपये का सब्सिडी कोष बनाने को मंजूरी दी थी। अब इस राशि को बढ़ाकर 500 करोड़ रुपये करने का फैसला किया गया है। एमसीए अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने बताया कि संघ की ओर से इस कोष में 40 करोड़ रुपये का योगदान किया जाएगा और अगले 10 वर्षों में कुल राशि 500 करोड़ रुपये तक पहुंचाई जाएगी।
नाइक ने कहा, 'पिछली एजीएम में हमने इसे 100 करोड़ रुपये रखा था, लेकिन इस बार हमने इसे 500 करोड़ रुपये कर दिया है। यह हमारी जमीनी क्रिकेट और क्लबों के लिए है। कभी-कभी वे इसका इस्तेमाल लॉजिस्टिक्स या उपकरणों के लिए भी करते हैं।' इस कोष का उद्देश्य मुंबई में जमीनी स्तर पर क्रिकेट के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है। इसके जरिए संबद्ध क्लबों को अपनी सुविधाएं बनाए रखने, प्रतिभाओं को तैयार करने और संचालन क्षमता बेहतर करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
तेंदुलकर और रहाणे के साथ माधव मंत्री के नाम पर होगा लाउंज
एमसीए ने वानखेड़े स्टेडियम में तीन लाउंज को मुंबई क्रिकेट के दिग्गजों के नाम पर रखने का भी फैसला किया है। इनमें महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले अजिंक्य रहाणे और भारत के पूर्व खिलाड़ी तथा एमसीए के पूर्व अध्यक्ष दिवंगत माधव मंत्री के नाम शामिल हैं। माधव मंत्री ने भारत के लिए चार टेस्ट मैच खेले थे। वह बाद में मुंबई क्रिकेट संघ के अध्यक्ष भी रहे। नाइक ने कहा, 'हमने उनके लिए एक निर्धारित लाउंज आवंटित करने का फैसला किया है। हमने सचिवों के साथ तीन सदस्यीय समिति भी नियुक्त की है।' इस समिति में एमसीए के उपाध्यक्ष जितेंद्र आव्हाड, शीर्ष परिषद के सदस्य मिलिंद नार्वेकर और अधिवक्ता उज्ज्वल निकम शामिल हैं।
अमजद सईद बने लोकपाल
एजीएम में एमसीए ने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश अमजद सईद को संघ का लोकपाल भी नियुक्त किया। इसके अलावा एमसीए की क्रिकेट समिति के कार्यकाल को भी आगे बढ़ा दिया गया है। इस समिति में राजू कुलकर्णी अध्यक्ष हैं, जबकि संगीता कटवारे और प्रीति डिमरी सदस्य हैं।