फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट ने ब्रैडमैन और सहवाग को पीछे छोड़ा, अब लारा की बारी

Sat, 11 Feb 2017 05:24 PM IST
नवीन चौहान/ अमर उजाला, नई दिल्ली
नवीन चौहान/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 11 Feb 2017 05:24 PM IST
विज्ञापन
Virat Kohli creates many new records with double century in Hyderabad against Bangladesh 
विराट कोहली - फोटो : espncricinfo
विराट कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ हैदराबाद में दोहरा शतक जड़कर एक ही पारी में कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। विराट ने अपनी इस लाजवाब पारी के बल पर सर डॉन ब्रैडमैन को पीछे छोड़ दिया। लेकिन वह दोहरे शतक के मामले में ब्रायन लारा के एक विशिष्ट रिकॉर्ड से एक कदम की दूरी पर रह गए हैं। आईए जानें विराट ने हैदराबाद टेस्ट में कौन-कौन से रिकॉर्ड अपने नाम किए और किन रिकॉर्ड्स की बराबरी कर ली... 

विराट ने ब्रैडमैन और सहवाग को पीछे छोड़ा, अब लारा की बारी

Virat Kohli creates many new records with double century in Hyderabad against Bangladesh 
विराट कोहली - फोटो : ESPN
विराट ने हैदराबाद में बांग्लादेश के खिलाफ करियर का चौथा दोहरा शतक बनाया। 200 रन के आंकड़े को छूते ही विराट कोहली ने सर डॉन ब्रैडमैन और राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया। डॉन ब्रैडमैन और राहुल द्रविड़ ने लगातार तीन टेस्ट सीरीज में दोहरा शतक जड़ा था लेकिन विराट ने इनसे आगे निकलते हुए लगातार चौथा दोहरा शतक जड़ दिया। 

विराट ने ब्रैडमैन और सहवाग को पीछे छोड़ा, अब लारा की बारी

Virat Kohli creates many new records with double century in Hyderabad against Bangladesh 
विराट कोहली - फोटो : espncricinfo
लगातार चार सीरीज में दोहरा शतक बनाने के कारनामा करके विराट ने भले ही सर डॉनब्रैड मैन और राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ दिया हो, लेकिन बतौर कप्तान सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने के मामले में वह वेस्टइंडीज के महानतम खिलाड़ियों में से एक ब्रायन लारा से एक कदम पीछे रह गए हैं।  लारा ने बतौर कप्तान 5 दोहरे शतक जड़े थे। विराट बतौर कप्तान चार शतक जड़कर सर डॉन ब्रैडमैन, माइकल क्लार्क और ग्रेम स्मिथ की बराबरी पर आ गए। इन खिलाड़ियों ने बतौर कप्तान चार-चार दोहरे शतक जड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विराट ने ब्रैडमैन और सहवाग को पीछे छोड़ा, अब लारा की बारी

Virat Kohli creates many new records with double century in Hyderabad against Bangladesh 
विराट कोहली - फोटो : SELF
विराट कोहली ने एक होम सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। विराट के नाम इस सीजन में 15 पारियों में 1168 रन हो गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग के नाम दर्ज था। सहवाग ने 2004-05 के घरेलू सीजन में 17 पारियों में 69.06 की औसत से 1105 रन बनाए थे। वहीं विराट ने हैदराबाद टेस्ट की पहली पारी तक 89.84 की औसत से 1189 रन बना लिए हैं। 
विज्ञापन

विराट ने ब्रैडमैन और सहवाग को पीछे छोड़ा, अब लारा की बारी

Virat Kohli creates many new records with double century in Hyderabad against Bangladesh 
विराट कोहली - फोटो : ESPN
विराट कोहली का यह लगातार पांचवां टेस्ट शतक है जिसे उन्होंने 150 या उससे ज्यादा रनों की पारी में तब्दील किया है। जिनमें 4 दोहरे शतक है। 16 शतकों में से विराट 11 में विराट केवल एक बार 150 से ज्यादा रन बना सके थे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed