Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   No Handshakes, On-Field Dominance: India Win 12 of 15 Matches Against Pakistan Since Pahalgam Attack

पाकिस्तान को खेल के मैदान पर भारत का जवाब: पहलगाम हमले के बाद 80% मैच जीते, तीन खिताबी मुकाबले में भी धूल चटाई

Sun, 15 Nov 2026 01:40 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 15 Nov 2026 01:40 PM IST
सार

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच 13 आधिकारिक अंतरराष्ट्रीय मुकाबले हुए, जिनमें भारत ने 11 और पाकिस्तान ने दो जीते। भारत ए और पाकिस्तान ए के मैच जोड़ने पर कुल आंकड़ा 12-3 हो जाता है। अंडर-19 एशिया कप फाइनल में भारत की आखिरी गेंद पर जीत ने इस दबदबे को एक और यादगार नतीजा दिया।

विज्ञापन
No Handshakes, On-Field Dominance: India Win 12 of 15 Matches Against Pakistan Since Pahalgam Attack
भारत ने पाकिस्तान की बोलती बंद की - फोटो : ANI

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत का सिलसिला जारी है। अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में आखिरी गेंद पर एक विकेट से रोमांचक जीत दर्ज कर भारतीय टीम ने नौवीं बार खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही भारत ने पाकिस्तान को मैदान पर एक और जवाब दिया। मुकाबले के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच हाथ न मिलाने का सिलसिला भी जारी रहा। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मुकाबलों में यह रुख चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, इस पूरे दौर में भारतीय टीमों का प्रदर्शन भी अपने आप में बड़ा संदेश दे रहा है।

विज्ञापन


22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से 14 नवंबर 2026 तक भारत और पाकिस्तान की सीनियर पुरुष, सीनियर महिला और पुरुष अंडर-19 टीमों के बीच कुल 13 आधिकारिक अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए। इनमें भारत ने 11 और पाकिस्तान ने सिर्फ दो मैच जीते। यानी इस अवधि में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों स्तरों पर भारत का पलड़ा भारी रहा है। अगर भारत ए और पाकिस्तान ए के मुकाबलों को भी इसमें जोड़ दें तो दोनों देशों की टीमों के बीच कुल 15 मैच हुए। इनमें भारत ने 12 और पाकिस्तान ने तीन मुकाबले जीते। भारत ए और पाकिस्तान ए के बीच दो मैचों में दोनों टीमों को एक-एक जीत मिली।

विज्ञापन
Trending Videos

No Handshakes, On-Field Dominance: India Win 12 of 15 Matches Against Pakistan Since Pahalgam Attack
भारतीय अंडर-19 टीम - फोटो : BCCI

आखिरी गेंद पर जीत, नौवीं बार अंडर-19 एशिया कप का खिताब
भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप का फाइनल किसी रोमांचक फिल्म से कम नहीं रहा। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए उस्मान खान के 107 रन, अब्दुल कादिर के 80 और कप्तान फरहान यूसुफ के 63 रन की मदद से 337 रन बनाए। भारत के सामने 338 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य था।

भारतीय कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने 80 और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट आर्यवीर सहवाग ने 58 रन बनाकर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। हालांकि, मध्यक्रम के लड़खड़ाने से भारत 252 रन पर आठ विकेट गंवाकर मुश्किल में आ गया। इसके बाद मनल चौहान ने 32 गेंदों पर 47 और मोहित उल्वा ने 26 गेंदों पर नाबाद 49 रन बनाकर मुकाबले का रुख पलट दिया।

दोनों ने नौवें विकेट के लिए 57 रन की अहम साझेदारी की। आखिरी गेंद पर भारत को जीत के लिए तीन रन चाहिए थे और हाथ में सिर्फ एक विकेट बचा था। मोहित उल्वा ने चौका लगाकर भारत को एक विकेट से जीत दिला दी। इस तरह भारत ने ग्रुप चरण में पाकिस्तान से मिली हार का बदला भी चुकता किया और पिछली बार के फाइनल की हार के बाद खिताब भी अपने नाम किया।

विज्ञापन

No Handshakes, On-Field Dominance: India Win 12 of 15 Matches Against Pakistan Since Pahalgam Attack
एशिया कप 2025 - फोटो : ANI

पहलगाम हमले के बाद शुरू हुआ नो-हैंडशेक विवाद
22 अप्रैल 2025 के पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मुकाबलों में हाथ मिलाने की परंपरा को लेकर विवाद लगातार चर्चा में रहा है। सितंबर 2025 में दुबई में खेले गए पुरुष एशिया कप के दौरान भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस और मैच के बाद पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया था। सूर्यकुमार ने उस समय अपनी जीत पहलगाम हमले के पीड़ितों और भारतीय सशस्त्र बलों को समर्पित की थी।

इसके बाद पाकिस्तान की ओर से इस फैसले पर आपत्ति जताई गई। पाकिस्तानी पक्ष ने इसे खेल भावना के खिलाफ बताया और एशियाई क्रिकेट परिषद तथा मैच अधिकारियों के सामने शिकायत भी की। इसके बावजूद भारतीय टीमों ने बाद के मुकाबलों में भी यही रुख जारी रखा। अंडर-19 एशिया कप फाइनल में भी टॉस के समय लक्ष्य रायचंदानी और फरहान यूसुफ के बीच हाथ नहीं मिलाया गया। मैच के बाद भी भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ औपचारिक अभिवादन नहीं किया। टूर्नामेंट के पुरस्कार समारोह में एसीसी अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी की अनुपस्थिति भी चर्चा में रही। इससे पहले 2025 पुरुष एशिया कप में भी भारतीय टीम ने उनसे ट्रॉफी स्वीकार नहीं की थी।

भारत-पाकिस्तान मुकाबलों का कुल हिसाब
(22 अप्रैल 2025 से 14 नवंबर 2026 तक)

श्रेणी

कुल मैच

भारत की जीत

पाकिस्तान की जीत

सीनियर पुरुष

5

5

0

सीनियर महिला

3

3

0

पुरुष अंडर-19

5

3

2

कुल आधिकारिक अंतरराष्ट्रीय मैच

13

11

2

भारत ए बनाम पाकिस्तान ए

2

1

1

कुल मुकाबले

15

12

3

विज्ञापन

No Handshakes, On-Field Dominance: India Win 12 of 15 Matches Against Pakistan Since Pahalgam Attack
भारतीय टीम - फोटो : BCCI

तीन फाइनल में भी दी शिकस्त
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तीन बड़े खिताबी मुकाबलों में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की। इनमें 28 सितंबर 2025 को पुरुष एशिया कप का फाइनल शामिल है, जहां भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया। इसके बाद तीन अक्तूबर 2026 को एशियाई खेलों के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत ने 19 रन से जीत हासिल की। वहीं, 14 नवंबर 2026 को अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को एक विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया।

सीनियर पुरुष टीम: पांचों मुकाबलों में भारत की जीत
पहलगाम हमले के बाद से सीनियर पुरुष टीमों के बीच पांच आधिकारिक मुकाबले हुए और सभी में भारत ने जीत दर्ज की। इस दौरान भारतीय टीम ने 2025 एशिया कप का खिताब जीता और 2026 एशियाई खेलों में भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया। पाकिस्तान के खिलाफ इन पांचों मुकाबलों में भारत का रिकॉर्ड 5-0 रहा।

तारीख टूर्नामेंट मुकाबले का नतीजा
14 सितंबर 2025 पुरुष एशिया कप, ग्रुप चरण भारत 7 विकेट से जीता
21 सितंबर 2025 पुरुष एशिया कप, सुपर-4 भारत 6 विकेट से जीता
28 सितंबर 2025 पुरुष एशिया कप, फाइनल भारत 5 विकेट से जीता
15 फरवरी 2026 आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप भारत 61 रन से जीता
3 अक्तूबर 2026 एशियाई खेल, फाइनल भारत 19 रन से जीता
 

 

No Handshakes, On-Field Dominance: India Win 12 of 15 Matches Against Pakistan Since Pahalgam Attack
हरमनप्रीत, मंधाना और शेफाली - फोटो : ANI
महिला टीम ने भी पाकिस्तान को नहीं दिया मौका
सीनियर महिला क्रिकेट में भी भारत का रिकॉर्ड शत-प्रतिशत रहा है। इस अवधि में दोनों देशों की महिला टीमों के बीच तीन मुकाबले हुए और तीनों में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की। भारत ने महिला वनडे विश्व कप, महिला टी20 विश्व कप और महिला एशिया कप में पाकिस्तान को हराया। यानी महिला टीम ने भी इस दौर में पाकिस्तान के खिलाफ अपना दबदबा कायम रखा।
 
तारीख टूर्नामेंट मुकाबले का नतीजा
5 अक्तूबर 2025 आईसीसी महिला वनडे विश्व कप भारत 88 रन से जीता
14 जून 2026 आईसीसी महिला टी20 विश्व कप भारत 64 रन से जीता
5 सितंबर 2026 महिला एशिया कप भारत 7 विकेट से जीता
 

 

No Handshakes, On-Field Dominance: India Win 12 of 15 Matches Against Pakistan Since Pahalgam Attack
भारतीय अंडर-19 एशिया कप चैंपियंस - फोटो : BCCI
अंडर-19 में भी भारत आगे, पाकिस्तान को दो जीत
पुरुष अंडर-19 टीमों के बीच इस अवधि में पांच मुकाबले हुए। इनमें भारत ने तीन और पाकिस्तान ने दो मैच जीते। इस श्रेणी में पाकिस्तान को दो जीत जरूर मिलीं, लेकिन हालिया अंडर-19 एशिया कप फाइनल में भारत की आखिरी गेंद पर मिली जीत ने मुकाबले को खास बना दिया।

भारत ने दिसंबर 2025 में अंडर-19 एशिया कप के ग्रुप चरण में पाकिस्तान को 90 रन से हराया था। हालांकि, फाइनल में पाकिस्तान ने 191 रन से जीत दर्ज की। इसके बाद फरवरी 2026 में अंडर-19 विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को 58 रन से हराया। नवंबर 2026 के एशिया कप में पाकिस्तान ने ग्रुप चरण का मुकाबला तीन विकेट से जीता, लेकिन फाइनल में भारत ने एक विकेट से जीत हासिल कर खिताब अपने नाम किया।
 
तारीख टूर्नामेंट मुकाबले का नतीजा
14 दिसंबर 2025 अंडर-19 एशिया कप, ग्रुप चरण भारत 90 रन से जीता
21 दिसंबर 2025 अंडर-19 एशिया कप, फाइनल पाकिस्तान 191 रन से जीता
1 फरवरी 2026 अंडर-19 विश्व कप भारत 58 रन से जीता
8 नवंबर 2026 अंडर-19 एशिया कप, ग्रुप चरण पाकिस्तान 3 विकेट से जीता
14 नवंबर 2026 अंडर-19 एशिया कप, फाइनल भारत 1 विकेट से जीता
 

 

No Handshakes, On-Field Dominance: India Win 12 of 15 Matches Against Pakistan Since Pahalgam Attack
पाकिस्तान टीम - फोटो : Twitter
भारत ए और पाकिस्तान ए के बीच बराबरी का मुकाबला
सीनियर और अंडर-19 टीमों के अलावा भारत ए और पाकिस्तान ए के बीच भी इस दौरान दो मुकाबले हुए। ये आधिकारिक अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं, बल्कि ए टीमों के मुकाबले थे। इनमें दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीता। नवंबर 2025 में पुरुष एशिया कप राइजिंग स्टार्स में पाकिस्तान शाहीन ने भारत ए को आठ विकेट से हराया था। वहीं, फरवरी 2026 में महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स में भारत ए महिला टीम ने पाकिस्तान को आठ विकेट से मात दी। भारत ए और पाकिस्तान ए की टीमें 22 नवंबर 2026 को दोहा में पुरुष एशिया कप राइजिंग स्टार्स में फिर आमने-सामने होंगी।
 
तारीख टूर्नामेंट मुकाबले का नतीजा
16 नवंबर 2025 पुरुष एशिया कप राइजिंग स्टार्स पाकिस्तान ए 8 विकेट से जीता
15 फरवरी 2026 महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स भारत ए 8 विकेट से जीता

No Handshakes, On-Field Dominance: India Win 12 of 15 Matches Against Pakistan Since Pahalgam Attack
भारतीय टीम - फोटो : IANS
आंकड़ों में भारत का दबदबा
पहलगाम हमले के बाद दोनों देशों की टीमों के बीच खेले गए मुकाबलों का कुल हिसाब भारत के पक्ष में है। सीनियर पुरुष टीम ने पांचों मैच जीते, महिला टीम ने तीनों मुकाबलों में जीत हासिल की और अंडर-19 टीम ने पांच में से तीन मैच अपने नाम किए। इस तरह आधिकारिक अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भारत की 11-2 की बढ़त है। भारत ए और पाकिस्तान ए के मैच जोड़ने पर यह आंकड़ा 12-3 हो जाता है। मैदान के बाहर नो-हैंडशेक को लेकर बहस जारी है, लेकिन मैदान के भीतर भारतीय टीमों ने लगातार नतीजों से अपनी बात रखी है। अंडर-19 एशिया कप का आखिरी गेंद पर जीता गया फाइनल इसी सिलसिले की एक और कड़ी बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed