फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डॉन ब्रैडमैन और तेंदुलकर को पछाड़ विराट कोहली ने रचा इतिहास

Sat, 11 Feb 2017 03:48 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली Updated Sat, 11 Feb 2017 03:48 PM IST
विज्ञापन
Virat Kohli Becomes 1st Player To Score 4 Double Hundreds In 4 Consecutive Series
विराट कोहली - फोटो : espncricinfo
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली अपनी करियर के सबसे बेहतरीन दौर से गुजर रहे हैं। कोहली बल्ले से जिस तरह आग उगल रहे हैं, उन्हें रोक पाना संभव नहीं लगता। कोहली ने अपनी फॉर्म बांग्लादेश के खिलाफ साबित करते हुए एक बार फिर दोहरा शतक जड़ दिया। इसके साथ ही कोहली ने अपने बल्ले से नया इतिहास भी रच डाला।

डॉन ब्रैडमैन और सचिन तेंदुलकर को पछाड़ विराट कोहली ने लिखा इतिहास

Virat Kohli Becomes 1st Player To Score 4 Double Hundreds In 4 Consecutive Series
विराट कोहली - फोटो : espncricinfo
कोहली लगातार चार सीरीज में दोहरा शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली ने जुलाई-अगस्त 2016 से लेकर फरवरी 2017 तक 4 देशों के खिलाफ टेस्ट खेला और चारों के खिलाफ दोहरा शतक जड़ा है। इससे पहले सर डॉन ब्रैडमैन ने लगातार 3 सीरीज में दोहरा शतक जड़ा था। डालते हैं कोहली की चारों डबल सेंचुरी पर एक नजर:

डॉन ब्रैडमैन और सचिन तेंदुलकर को पछाड़ विराट कोहली ने लिखा इतिहास

Virat Kohli Becomes 1st Player To Score 4 Double Hundreds In 4 Consecutive Series
विराट कोहली - फोटो : getty
बनाम वेस्टइंडीज (200)
यह विराट कोहली के करियर की पहली डबल सेंचुरी थी। वेस्टइंडीज के दौरे पर नए कोच अनिल कुंबले के साथ एंटिगा से दौरे की शुरुआत करते हुए टीम इंडिया के कप्तान कोहली ने 283 गेंदों में 200 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 24 चौके लगाए और भारत ने वेस्टइंडीज पारी और 92 रनों से मात दी। यह भारत ने सीरीज 2-0 से जीती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉन ब्रैडमैन और सचिन तेंदुलकर को पछाड़ विराट कोहली ने लिखा इतिहास

Virat Kohli Becomes 1st Player To Score 4 Double Hundreds In 4 Consecutive Series
विराट कोहली - फोटो : getty
बनाम न्यूजीलैंड (211)
न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज का तीसरा मैच पहली बार इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 557 बनाए, जिसमें 211 रन अकेले कोहली ने बनाए। कोहली ने 366 गेदों में 20 चौके जड़ और भारतीय जमीन पर पहली बार 200 का आंकड़ा पार किया। भारत ने इस मैच में 321 रन से जीत दर्ज की और न्यूजीलैंड को 3-0 से सीरीज में हराया।
विज्ञापन

डॉन ब्रैडमैन और सचिन तेंदुलकर को पछाड़ विराट कोहली ने लिखा इतिहास

Virat Kohli Becomes 1st Player To Score 4 Double Hundreds In 4 Consecutive Series
विराट कोहली - फोटो : BCCI
बनाम इंग्लैंड (235)
पुरानी हार को भुलाकर भारत ने इस सीरीज में एक के बाद एक इतिहास लिखा। सीरीज का चौथा मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया, जहां भारत ने इंग्लैंड को पारी और 36 रनों से मात दी। इस मैच में कोहली ने अपने करियर का तीसरा दोहरा शतक जड़ा और 340 गेंदों में 235 रन बनाए। सीरीज का अंत भारत के पक्ष में 4-0 से हुआ।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed