{"_id":"5bd3f3f2bdec2269c544b4bd","slug":"virat-kohli-can-equal-ab-devilliers-record-of-most-consecutive-centuries","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"INDvWI: विराट कोहली को हर हाल में पुणे में जमाना होगा शतक, निशाने पर एबीडी का रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvWI: विराट कोहली को हर हाल में पुणे में जमाना होगा शतक, निशाने पर एबीडी का रिकॉर्ड
Sat, 27 Oct 2018 10:43 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 27 Oct 2018 10:43 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली और एबी डीविलियर्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली इस समय अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ मौजूदा पांच मैचों की सीरीज के पहले दो वन-डे में लगातार दो शतक जमाकर इसका प्रमाण भी दिया है। गुवाहाटी में खेले गए पहले वन-डे में 29 वर्षीय कोहली ने 140 रन की मैच विजयी पारी खेली तो विशाखापट्टनम में खेले गए दूसरे वन-डे में उन्होंने ताबड़तोड़ नाबाद 157 रन बनाए। यह मुकाबला टाई रहा। अब कोहली के पास दक्षिण अफ्रीका के महान बल्लेबाज एबी डीविलियर्स के रिकॉर्ड की बराबरी करने का शानदार मौका है।
2 of 5
virat kohli
विराट कोहली को डीविलियर्स के रिकॉर्ड की बराबरी करने के लिए हर हाल में पुणे में शतक जमाना होगा। अगर वह ऐसा करने में कामयाब हो जाते हैं तो भारतीय जमीन पर सर्वाधिक (4) निरंतर शतक जमाने के मामले में डीविलियर्स की बराबरी पर आ जाएंगे। कोहली ने अक्टूबर 2017 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 113 रन की पारी खेली और इसके बाद विंडीज के खिलाफ लगातार दो वन-डे शतक जमाए।
3 of 5
विराट कोहली
दक्षिण अफ्रीकी स्टार ने 2010 और 2011 के दो दौरों पर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था। जिस फॉर्म में कोहली हैं, उसे देखते हुए लगता है कि वह इस रिकॉर्ड की बराबरी आराम से कर लेंगे। बता दें कि कोहली ने वाइजैग के मैदान पर शतक जमाकर कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए थे। वह सबसे तेज दस हजार वन-डे रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने यह कमाल केवल 205 पारियों में किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रोहित शर्मा और विराट कोहली
वह एक कैलेंडर ईयर में सबसे तेज एक हजार वन-डे रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। इस दौरान विंडीज के खिलाफ वन-डे में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में भी विराट कोहली नंबर-1 बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में महान सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा।
विज्ञापन
5 of 5
virat kohli
कोहली ने अब तक मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज के खिताबों की संख्या 60 पहुंचा दी है। वह सर्वाधिक खिताब जीतने के मामले में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। भारतीय कप्तान ने कुमार संगकारा (59) और रिकी पोंटिंग (59) को पीछे छोड़ा। सचिन तेंदुलकर 95 खिताबों के साथ इस लिस्ट में शीर्ष पर जमे हुए हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।