टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली इस समय अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ मौजूदा पांच मैचों की सीरीज के पहले दो वन-डे में लगातार दो शतक जमाकर इसका प्रमाण भी दिया है। गुवाहाटी में खेले गए पहले वन-डे में 29 वर्षीय कोहली ने 140 रन की मैच विजयी पारी खेली तो विशाखापट्टनम में खेले गए दूसरे वन-डे में उन्होंने ताबड़तोड़ नाबाद 157 रन बनाए। यह मुकाबला टाई रहा। अब कोहली के पास दक्षिण अफ्रीका के महान बल्लेबाज एबी डीविलियर्स के रिकॉर्ड की बराबरी करने का शानदार मौका है।
विराट कोहली को डीविलियर्स के रिकॉर्ड की बराबरी करने के लिए हर हाल में पुणे में शतक जमाना होगा। अगर वह ऐसा करने में कामयाब हो जाते हैं तो भारतीय जमीन पर सर्वाधिक (4) निरंतर शतक जमाने के मामले में डीविलियर्स की बराबरी पर आ जाएंगे। कोहली ने अक्टूबर 2017 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 113 रन की पारी खेली और इसके बाद विंडीज के खिलाफ लगातार दो वन-डे शतक जमाए।
दक्षिण अफ्रीकी स्टार ने 2010 और 2011 के दो दौरों पर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था। जिस फॉर्म में कोहली हैं, उसे देखते हुए लगता है कि वह इस रिकॉर्ड की बराबरी आराम से कर लेंगे। बता दें कि कोहली ने वाइजैग के मैदान पर शतक जमाकर कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए थे। वह सबसे तेज दस हजार वन-डे रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने यह कमाल केवल 205 पारियों में किया।
4 of 5
रोहित शर्मा और विराट कोहली
वह एक कैलेंडर ईयर में सबसे तेज एक हजार वन-डे रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। इस दौरान विंडीज के खिलाफ वन-डे में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में भी विराट कोहली नंबर-1 बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में महान सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा।
कोहली ने अब तक मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज के खिताबों की संख्या 60 पहुंचा दी है। वह सर्वाधिक खिताब जीतने के मामले में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। भारतीय कप्तान ने कुमार संगकारा (59) और रिकी पोंटिंग (59) को पीछे छोड़ा। सचिन तेंदुलकर 95 खिताबों के साथ इस लिस्ट में शीर्ष पर जमे हुए हैं।