{"_id":"5bf4fd85bdec2269774f1917","slug":"virat-kohli-can-achieve-three-milestone-against-australia-in-t20i-series","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विराट कोहली बन सकते हैं नंबर-1, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ये तीन कमाल करने का मौका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विराट कोहली बन सकते हैं नंबर-1, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ये तीन कमाल करने का मौका
Wed, 21 Nov 2018 12:09 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 21 Nov 2018 12:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
विराट कोहली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज बुधवार यानी 21 नवंबर से शुरू होगी। सीरीज का पहला मुकाबला ब्रिस्बेन में खेला जाएगा और भारतीय कप्तान विराट कोहली पर फैंस की निगाहें होंगी। विराट से इस सीरीज में काफी उम्मीदें की जा रही हैं। कोहली अब टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ आराम किया था। कोहली बेहतरीन फॉर्म में हैं और ऑस्ट्रेलिया में इसी लय को बरकरार रखना चाहेंगे। इस सीरीज में उनके पास तीन खास उपलब्धियां हासिल करने का मौका है। चलिए गौर करते हैं:
2 of 6
विराट कोहली
विराट कोहली के पास टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रन का बादशाह बनने का मौका है। फिलहाल, न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल 2,271 रन बनाकर इस मामले में शीर्ष पर हैं। दूसरे नंबर पर टीम इंडिया के हिटमैन रोहित शर्मा 2,207 रन के साथ दूसरे नंबर पर हैं। कोहली की कोशिश इन दोनों बल्लेबाजों को पीछे छोड़कर नंबर-1 बनने की होगी। पता हो कि कप्तान कोहली के अब तक 2,102 रन हैं।
3 of 6
रोहित शर्मा और विराट कोहली
वैसे, कोहली के लिए इस रिकॉर्ड को तोड़ना आसान नहीं होगा क्योंकि रोहित शर्मा भी शानदार फॉर्म में हैं और वह भी नंबर-1 बनने की होड़ में चल रहे हैं। कोहली और रोहित की इस तगड़ी फाइट का फायदा टीम इंडिया को मिलेगा, जो उम्मीद करेगी कि दोनों बल्लेबाजों का बल्ला जमकर गरजे और खूब रन बरसे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
विराट कोहली
कोहली के पास टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक चौके लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम करने का मौका है। कोहली के अब तक टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 214 चौके हैं। वह सर्वकालिक सर्वाधिक चौके जमाने वाले पूर्व श्रीलंकाई ओपनर तिलकरत्ने दिलशान से महज नौ चौके पीछे हैं। तिलकरत्ने के 223 चौके हैं। अफगानिस्तान के मोहम्मद शहजाद 218 चौकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। दिलशान क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं जबकि शहजाद को फिलहाल कोई टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलना नहीं हैं, ऐसे में कोहली के पास इस रिकॉर्ड को अपने नाम करने का शानदार मौका है।
विज्ञापन
5 of 6
virat kohli out
विराट कोहली के पास पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय शतक और 50 छक्के पूरा करने का मौका। कोहली ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 18 अर्धशतक जमाए हैं, जो इस प्रारूप में किसी भी खिलाड़ी द्वारा सर्वाधिक अर्धशतक हैं। हालांकि, वह शतक नहीं जमा सके हैं। कोहली के करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी नाबाद 90 रन भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2016 में देखने को मिली थी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।