{"_id":"5c7b7b14bdec2211df414708","slug":"virat-kohli-breaks-viv-richards-captaincy-record-during-ind-vs-aus-odi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विव रिचर्ड्स को पछाड़ महान बने कप्तान कोहली, अब तोड़ेंगे पोंटिंग का गुरूर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विव रिचर्ड्स को पछाड़ महान बने कप्तान कोहली, अब तोड़ेंगे पोंटिंग का गुरूर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Sun, 03 Mar 2019 12:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
virat kohli
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
केदार जाधव (81*) और एमएस धोनी (59*) की शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत टीम इंडिया ने शनिवार को पहले वन-डे में ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराकर पांच मैचों की वन-डे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। वहीं, विराट कोहली ने इस जीत के साथ एक नया कीर्तिमान भी अपने नाम किया।
2 of 5
विराट कोहली
रन मशीन कोहली ने बतौर कप्तान पूर्व महान क्रिकेटर विव रिचर्ड्स को पीछे छोड़ दिया है। हैदराबाद वनडे में शनिवार को विराट की कप्तानी में भारत को 48वीं वन-डे जीत मिली। इसके साथ ही कोहली ने विव रिचर्ड्स को पीछे छोड़ा, जिन्होंने अपने नेतृत्व में 47 मुकाबले जिताए थे।
3 of 5
विव रिचर्ड्स
वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान रिचर्ड्स को 70-80 के दशक के सबसे कामयाब खिलाड़ियों में गिना जाता है। वो अपने उग्र खेल के लिए जाने जाते थे। हालांकि मौजूदा दौर में वह विराट कोहली के जुनून और जज्बे के कायल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एमएस धोनी और केदार जाधव
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के पहले वनडे मुकाबले में शनिवार को टीम इंडिया ने छह विकेट से जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए मेहमान टीम निर्धारित 50 ओवरों में महज 236/7 रन ही बना पाई। लक्ष्य का पीछा करने के दौरान महेंद्र सिंह धोनी और केदार जाधव के बीच बनी 141 रन की अटूट साझेदारी के दम पर भारत ने मैच में छह विकेट से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
5 of 5
रिकी पॉन्टिंग
रिकी पोंटिंग सबसे आगे
विराट कोहली के अगले निशाने पर रिकी पोंटिंग और क्लाइव लॉयड होंगे। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग 51 जीत के साथ वनडे क्रिकेट के सबसे कामयाब कप्तान हैं। वहीं, विंडीज के क्लाइव लॉयड ने वनडे क्रिकेट में 50 मुकाबले बतौर कप्तान जीते हैं। विराट कोहली इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।