{"_id":"6ae09dae78d2107f3607328b","slug":"ind-w-vs-zim-w-india-women-vs-zimbabwe-women-third-odi-preview-in-hindi-captain-and-vice-captain-news-2026-10-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारत बनाम जिम्बाब्वे: क्लीन स्वीप करने से एक कदम दूर भारतीय महिला टीम, मंधाना पर होगी नजर; कब शुरू होगा मैच?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारत बनाम जिम्बाब्वे: क्लीन स्वीप करने से एक कदम दूर भारतीय महिला टीम, मंधाना पर होगी नजर; कब शुरू होगा मैच?
Tue, 27 Oct 2026 06:18 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 27 Oct 2026 06:18 PM IST
सार
- भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच बुधवार को तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जाएगा।
- भारतीय टीम पहले ही दो वनडे जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त बना चुकी है।
- भारत अगर तीसरा मैच जीत जाता है तो टी20 के बाद वनडे में भी जिम्बाब्वे को क्लीन स्वीप कर देगा।
विज्ञापन
भारतीय महिला टीम
- फोटो : BCCI Women
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
टी20 में क्लीन स्वीप करने वाली भारतीय टीम टीम जिम्बाब्वे का वनडे में सूपड़ा साफ करने से एक कदम दूर है। पहले दो मैचों में जीत के बाद भारत ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। अब उसका लक्ष्य क्लीन स्वीप करना होगा, जो टी20 सीरीज में 3-0 की जीत के बाद एक और बड़ी उपलब्धि होगी। भारत को पहले दो वनडे मैच में किसी तरह की खास चुनौती नहीं मिली। पहले मैच में प्रतिका रावल के नाबाद शतक और श्री चरणी के चार विकेट की बदौलत भारत ने नौ विकेट से जीत हासिल की। दूसरे मैच में हरमनप्रीत कौर के 126 और दीप्ति शर्मा के नाबाद 106 रन की मदद से भारत ने छह विकेट पर 328 रन बनाए।
विज्ञापन
Trending Videos
मंधाना की फॉर्म चिंता का विषय
बाएं हाथ की स्पिनर वैष्णवी शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से भारत ने जिम्बाब्वे को 207 रन पर आउट कर दिया और 121 रन की बड़ी जीत हासिल की। स्मृति मंधाना ने पूर्णकालिक कप्तान बनने के बाद टीम को अच्छी सफलता दिलाई है लेकिन वह बल्लेबाजी में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाई हैं। ऐसे में वह अंतिम मैच में बड़ी पारी खेलने के लिए प्रतिबद्ध होंगी। पहले मैच में उन्होंने 32 रन बनाए जबकि दूसरे मैच में वह खाता भी नहीं खोल पाई। प्रतिका ने पहले मैच में शतक और दूसरे मैच में शानदार 61 रन बनाकर सलामी बल्लेबाज के रूप में अपनी जगह पक्की कर दी है। प्रतिका के पारी की शुरुआत करने के कारण शेफाली वर्मा को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आना पड़ा लेकिन उन्होंने अपनी इस नहीं भूमिका में भी अच्छा प्रदर्शन किया। शेफाली ने पहले मैच में सिर्फ 33 गेंदों में नाबाद 64 रन बनाए।

क्या है सकारात्मक पहलू
भारतीय टीम के लिए सबसे सकारात्मक पहलू हालांकि पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर की शानदार फॉर्म रही है। इस सीनियर बल्लेबाज ने दूसरे वनडे में शतक जड़कर अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया।भारतीय गेंदबाजों ने भी अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन जिम्बाब्वे जैसी निचली रैंकिंग वाली टीम के खिलाफ वह इससे भी बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे। पहले वनडे में श्री चरणी ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करती हुई 30 रन देकर चार विकेट लिए थे, जबकि दूसरे वनडे में बाएं हाथ की स्पिनर वैष्णवी शर्मा ने चार और दीप्ति ने तीन विकेट हासिल किए।
जिम्बाब्वे के लिए तीसरा वनडे मैच भारत के सामने कड़ी चुनौती पेश करने का आखिरी मौका है। भारत के गेंदबाजों सामने उसके बल्लेबाज बड़ी साझेदारियां बनाने में नाकाम रहे हैं। उसके गेंदबाज भी भारतीय बल्लेबाजों को खास परेशान नहीं कर पाए हैं। भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीसरा वनडे वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में दोपहर दो बजे से खेला जाएगा।

दोनों टीमें:
भारत: स्मृति मंधाना (कप्तान), दीप्ति शर्मा (उपकप्तान), हरमनप्रीत कौर, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर), हरलीन देओल, तेजल हसब्निस, प्रतिका रावल, सयाली सतघरे, शेफाली वर्मा, क्रांति गौड़, जिन्तिमणि कलिता, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, वैष्णवी शर्मा।
जिम्बाब्वे: जोसेफिन नकोमो (कप्तान), चिएद्ज़ा धुरुरू (विकेटकीपर), शार्ने मेयर्स, मोडेस्टर मुपाचिक्वा, बिलव्ड बिजा, न्याशा ग्वानज़ुरा, मिशेल मावुंगा, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, केलिस नधलोवु, ओलिन्दर चारे, कुदज़ई चिगोरा, फ्रांसिस्का चिपारे, तेंडाई मकुशा, लोरिन फिरी, नोमवेलो सिबांडा।