फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्रिस गेल ने बनाया तूफानी विश्व रिकॉर्ड, एक वन-डे सीरीज में जमाए सबसे ज्यादा छक्के

Sun, 03 Mar 2019 12:27 PM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक निगम Updated Sun, 03 Mar 2019 12:27 PM IST
विज्ञापन
chris gayle makes world record of hitting most sixes in an bilateral series
CHRIS GAYLE

वेस्टइंडीज के विस्फोटक ओपनर क्रिस गेल ने शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें व अंतिम वन-डे में एक विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया। गेल ने सिर्फ 27 गेंदों में पांच चौके और 9 छक्के की मदद से 77 रन बनाए। गेल एक द्विपक्षीय वन-डे सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के जमाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

chris gayle makes world record of hitting most sixes in an bilateral series
क्रिस गेल

यूनिवर्स बॉस ने इंग्लैंड के खिलाफ संपन्न पांच मैचों की वन-डे सीरीज में दो शतक और इतने ही अर्धशतकों की मदद से 424 रन बनाए। उन्हें इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया। बता दें कि वेस्टइंडीज की धरती पर गेल ने अपनी आखिरी वन-डे सीरीज खेली। वह 2019 विश्व कप के बाद वन-डे प्रारूप को अलविदा कहेंगे।

chris gayle makes world record of hitting most sixes in an bilateral series
क्रिस गेल

बहरहाल, क्रिस गेल ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में कुल 39 छक्के जमाए, जो किसी द्विपक्षीय वन-डे सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के जमाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने टीम इंडिया के हिटमैन रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज में 23 छक्के जमाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
chris gayle makes world record of hitting most sixes in an bilateral series
chris gayle

बता दें कि गेल ने इंग्लैंड के खिलाफ वन-डे सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने बारबाडोस में खेले गए पहले मैच में 129 गेंदों में 135 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने तीन चौके जबकि 12 छक्के जड़े। इसके बाद दूसरे वन-डे में गेल ने 50 रन बनाए। तीसरा वन-डे बारिश की भेट चढ़ा। चौथे वन-डे में गेल तूफान फिर आया और उन्होंने 14 छक्के जमाते हुए 162 रन की उम्दा पारी खेली। फिर पांचवें वन-डे में बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 9 छक्के की सजीली पारी खेली।

विज्ञापन
chris gayle makes world record of hitting most sixes in an bilateral series
chris gayle

बता दें कि गेल ने अपने संन्यास के फैसले पर दोबारा विचार करने की बात कही थी। उन्होंने कहा था, 'मुझे सिर्फ अपने शरीर पर ध्यान देने की जरूरत है और हो सकता है कि आपको क्रिस गेल ज्यादा समय तक खेलते हुए दिखे। चीजें जल्दी बदल जाती हैं। उम्मीद है कि अगले कुछ महीनों में शरीर में बदलाव आएगा और फिर देखते हैं कि क्या होता है।'  'शरीर की क्या स्थिति रहती है, यह उस पर निर्भर करेगा। मैं 40 साल का होने जा रहा हूं। मगर हो सकता है कि मैं संन्यास न लूं। यह समय पर निर्भर करता है। हम इसे धीमे-धीमे देख रहे हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed