फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'रन मशीन'-'हिटमैन' के बीच होगी रिकॉर्ड की सबसे बड़ी जंग, जो जीता वो बनेगा टी20 का सिकंदर

Thu, 15 Nov 2018 06:32 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 15 Nov 2018 06:32 AM IST
विज्ञापन
virat kohli and rohit sharma rivalry for special records of t20 cricket
rohit and kohli

टीम इंडिया बहुत जल्द अपने अगले मिशन ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होने वाली है। इस दौरे का आगाज भारत-ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज से होगा, जिसका पहला मुकाबला 21 नवंबर को खेला जाएगा। ऐसे में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और विस्फोटक बल्लेबाज रोहित शर्मा के बीच तीन खास रिकॉर्ड्स को लेकर बड़ी जंग देखने को मिल सकती है।

virat kohli and rohit sharma rivalry for special records of t20 cricket
rohit virat

टी-20 क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने की बात की जाए तो इस न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल 2,271 रनों के साथ पहले स्थान पर बरकरार हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा 2,207 रन के साथ हैं। जबकि पांचवें नंबर पर विराट कोहली 2,102 रन के साथ हैं।

virat kohli and rohit sharma rivalry for special records of t20 cricket
kohli and rohit

ऐसे में दोनों ही बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल को पछाड़कर नंबर एक बनने से अब सिर्फ कुछ कदम दूर हैं। रोहित शर्मा इस रिकॉर्ड के ज्यादा करीब हैं, लेकिन कोहली की तेजी को देखते हुए उनके लिए यह जंग आसान नहीं होने वाली।

विज्ञापन
विज्ञापन
virat kohli and rohit sharma rivalry for special records of t20 cricket
virat rohit

दूसरा, टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा चौके जड़ने का रिकॉर्ड श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर तिलकरत्ने दिलशान के नाम है। दिलशान ने 223 चौके जड़े हैं। इसके बाद 214 चौकों के साथ तीसरे नंबर पर कोहली हैं। जबकि चौथे नंबर पर रोहित शर्मा 200 चौकों के साथ काबिज हैं। ऐसे में दोनों को यह रिकॉर्ड तोड़ने के लिए अब बहुत कम बाउंड्रीज लगानी हैं।

विज्ञापन
virat kohli and rohit sharma rivalry for special records of t20 cricket
रोहित शर्मा और विराट कोहली

कप्तान कोहली टी-20 में सबसे ज्यादा 18 अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। इसके बाद रोहित शर्मा उनसे ज्यादा पीछे नहीं है और वह अब तक 15 अर्धशतक जमा चुके हैं। अगर कोहली का बल्ला इस सीरीज में नहीं चलता और रोहित चार अर्धशतक जड़ते हैं तो वह कोहली को पीछे छोड़ सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed