फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सचिन जैसा महान बनने से सिर्फ एक कदम दूर धोनी-विराट, भुवी-युजी के लिए भी खास है 'मिशन इंग्लैंड'

Thu, 12 Jul 2018 03:03 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 12 Jul 2018 03:03 PM IST
विज्ञापन
virat kohli and ms dhoni can achieve these milestone on odi series against england
virat and dhoni

'मिशन इंग्लैंड' पर रवाना हुई टीम इंडिया टी-20 सीरीज में 2-1 से जीत हासिल करने के बाद अब वन-डे सीरीज में भी इंग्लिश टीम का सूपड़ा साफ करने को तैयार है। दोनों टीमों के बीच शुरू हो रही तीन मैचों की इस वन-डे सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार, 12 जुलाई को खेला जाएगा। ऐसे में टीम इंडिया के पास न सिर्फ इंग्लैंड में सीरीज जीतने का मौका है, बल्कि कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड दर्ज करने का भी सही वक्त है।

virat kohli and ms dhoni can achieve these milestone on odi series against england
युजवेंद्र चहल - फोटो : BCCI
टीम इंडिया के दाएं हाथ के लेग स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने बेहद कम समय में काफी नाम कमाया है। हरियाणा के इस कलाई स्पिनर ने न सिर्फ टी-20 बल्कि वन-डे क्रिकेट में भी काफी प्रभाविति किया है। युजवेंद्र वन-डे में 50 विकेट पूरे करने से अब सिर्फ 7 विकेट दूर हैं। इंग्लैंड के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल करने का उनके पास सुनहरा मौका है।
virat kohli and ms dhoni can achieve these milestone on odi series against england
virat kohli

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली बहुत जल्द वन-डे में 10000 रन बनाने वाले खिलाड़ियों के क्लब में शामिल होने वाले हैं। वन-डे में 10000 रन पूरे करने के लिए कोहली को अब सिर्फ 412 रन की दरकार है। ऐसे में कोहली इंग्लिश टीम के खिलाफ वन-डे सीरीज में जरूर यह उपलब्धि हासिल करना चाहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
virat kohli and ms dhoni can achieve these milestone on odi series against england
भुवनेश्वर कुमार

टीम इंडिया स्विंग स्पेशलिस्ट भुवनेश्वर कुमार के लिए भी यह सीरीज काफी अहम है। भुवी वन-डे में अब तक 90 विकेट चटका चुके हैं। अगर इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज में वह 10 विकेट लेते हैं तो वह 100 विकेट लेने वाले खिलाड़ियों के क्लब में शुमार हो जाएंगे।

विज्ञापन
virat kohli and ms dhoni can achieve these milestone on odi series against england
सुरेश रैना

बाएं हाथ के तूफानी बल्लेबाज सुरेश रैना बहुत जल्द वन-डे में अपने 7000 रन पूरे करने वाले है। यह उपलब्धि हासिल करने के लिए रैना को सिर्फ 432 रन चाहिए, जो उनके लिए करना बेहद आसान होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed