फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एमएस धोनी के पास खास उपलब्धि हासिल करने का मौका, फैंस को उनकी बल्लेबाजी का तहेदिल से इंतजार

Thu, 12 Jul 2018 01:42 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 12 Jul 2018 01:42 PM IST
विज्ञापन
ms dhoni on the verge of completing ten thousand runs against england
एमएस धोनी

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज धोनी के पास इंग्लैंड के खिलाफ वन-डे सीरीज के दौरान दस हजारी बनने का मौका है। वह 318 वन-डे मैचों में 9967 रन बना चुके हैं और 10,000 रन के विशिष्ट क्लब में शामिल होने से वह सिर्फ 33 रन दूर हैं। 

ms dhoni on the verge of completing ten thousand runs against england
एमएस धोनी

अगर उन्हें पहले वन-डे में बल्लेबाजी का मौका मिलता है तो वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के 12वें और भारत के चौथे खिलाड़ी बन जाएंगे। भारत की ओर से सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ ही वन-डे में दस हजार रन बनाए हैं। धोनी ने भारत की तरफ से 9793 और एशिया एकादश की तरफ से 174 रन बनाए हैं।

ms dhoni on the verge of completing ten thousand runs against england
एमएस धोनी

इंग्लैंड के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने का भी मौका : धोनी इंग्लैंड के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने से भी 98 रन दूर हैं। इन दोनों देशों के बीच वनडे में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड अभी युवराज सिंह (1523 रन) के नाम पर है। धोनी 1425 रन बनाकर तीसरे स्थान पर हैं। तेंदुलकर ने 1455 रन बनाए हैं, जबकि कोहली (921 रन) इंग्लैंड के खिलाफ 1000 रन पूरे करने की दहलीज पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
ms dhoni on the verge of completing ten thousand runs against england
एमएस धोनी

300 शिकार से तीन कैच दूर : धोनी को विकेट के पीछे 300 कैच पूरे करने के लिए सिर्फ तीन कैच की दरकार है। उन्होंने अब तक 297 कैच लिए हैं। एड्म गिलक्रिस्ट (417), मार्क बाउचर (402) और कुमार संगकारा (383) ही 300 से अधिक कैच ले पाए हैं। धोनी ने वनडे में सर्वाधिक 107 स्टंप भी किए हैं और इस तरह से उनके नाम पर 404 शिकार दर्ज हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed