फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तो खत्म हो गई 'तल्खी', साथ दिखे कोहली और गंभीर

Fri, 30 Sep 2016 05:17 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 30 Sep 2016 05:17 PM IST
विज्ञापन
virat kohli And Gautam gambhir meet in kolkata
Team India - फोटो : PTI
करीब 3 साल पहले आईपीएल में एक मैच के दौरान गौतम गंभीर और विराट कोहली के बीच मैदान पर ही तीखी बहस हो गई थी। दोनों ही जल्द अपना खोने वाले क्रिकेटर हैं और दिल्ली के ही हैं। साथ ही कई बार एक साथ दिल्ली की टीम से खेले भी। लेकिन आज बृहस्पतिवार को जब दोनों टीम इंडिया के साथ कोलकाता में मिले को मिजाज थोड़ा बदला हुआ था। 

तो खत्म हो गई 'तल्खी', साथ दिखे कोहली और गंभीर

virat kohli And Gautam gambhir meet in kolkata
- फोटो : PTI
कोलकाता के ईडन गार्डंस में भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली और गौतम गंभीर लंबे समय के बाद एक साथ नजर आए। दिल्ली के दोनों खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले एक साथ अभ्यास भी किया। खास बात यह है कि कोहली की कप्तानी में गंभीर पहली बार किसी मैच में खेलने उतरेंगे।

तो खत्म हो गई 'तल्खी', साथ दिखे कोहली और गंभीर

virat kohli And Gautam gambhir meet in kolkata
- फोटो : PTI
चोटिल ओपनर लोकेश राहुल की जगह 2 साल बाद टेस्ट टीम में जगह पाने वाले गौतम गंभीर बुधवार शाम कोलकाता पहुंचे थे। अनुभवी क्रिकेटर गंभीर 30 सितंबर से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट से पहले रिदिमान साहा और रविचंद्रन अश्विन के साथ अभ्यास कर रहे थे और थोड़ी देर बाद कोहली ने भी उनके साथ अभ्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तो खत्म हो गई 'तल्खी', साथ दिखे कोहली और गंभीर

virat kohli And Gautam gambhir meet in kolkata
- फोटो : PTI
वर्ष 2013 में बंगलुरू में आईपीएल मैच के दौरान दोनों के बीच मैदान में ही बहस हो गई थी जिसके बाद समझा जा रहा था कि दोनों के बीच कुछ तल्खी आ गई है। गंभीर दो साल के बाद टेस्ट टीम में शामिल किए गए हैं। हालांकि मैदान में गंभीर और कोहली ने काफी देर आपस में बातचीत की। इस दौरान दोनों कुछ मुस्कुराते भी नजर आए।
विज्ञापन

तो खत्म हो गई 'तल्खी', साथ दिखे कोहली और गंभीर

virat kohli And Gautam gambhir meet in kolkata
- फोटो : PTI
फिर कुछ समय बाद गौतम गंभीर टीम के कोच अनिल कुंबले के साथ भी बातचीत करते दिखे। उन्होंने ज्यादा देर नेट पर तो अभ्यास भी नहीं किया, लेकिन काफी देर तक मैदान पर रहे। 34 वर्षीय गंभीर मैदान पर रविचंद्रन अश्विन के साथ आए। करीब दो घंटे तक चले अभ्यास सत्र में दोनों ने ज्यादा देर तक बल्लेबाजी नहीं की लेकिन कप्तान कोहली ने साफ किया कि इसका मतलब यह नहीं कि खिलाड़ी मैच में नहीं खेलेंगे। कोहली ने कहा कि ऐसा नहीं है कि जो क्रिकेटर ज्यादा देर अभ्यास नहीं करते, उन्हें अंतिम एकादश में शामिल नहीं किया जाएगा।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed