कोलकाता टेस्ट के शुरुआती 10 मिनट के अंदर ही कप्तान विराट कोहली का एक फैसला गलत साबित हो गया जिसका असर यह हुआ कि टीम संकट में आ गई। टीम इंडिया के लिए यह मैच भी बेहद खास है क्योंकि मैच में जीत के साथ ही उसे दोहरी खुशी मिलेगी। जीत मिली तो सीरीज टीम इंडिया के पास आएगा ही साथ ही वह फिर से नंबर वन भी बन जाएगी।
महज 10 मिनट के अंदर ही गलत हो गया कोहली का फैसला!
2 of 7
शिखर धवन और विराट कोहली
- फोटो : getty
कोलकाता के ईडन में इस बार नए पिच पर पहली बार टेस्ट मैच खेला जा रहा है। पिच के मिजाज को लेकर टीम इंडिया बहुत खुश नहीं दिख रही थी। ऐसे में कप्तान विराट कोहली को इस अहम मैच के लिए टीम चुनने में काफी सावधानी बरतनी थी, लेकिन लगता है कि वो कुछ हद तक इसमें चूक गए।
महज 10 मिनट के अंदर ही गलत हो गया कोहली का फैसला!
3 of 7
गौतम गंभीर
- फोटो : Getty
इन फॉर्म चल रहे बल्लेबाज लोकेश राहुल अनफिट होने के कारण टेस्ट मैच के लिए अंतिम एकादश में शामिल नहीं किए गए। उनकी जगह गौतम गंभीर को टीम में शामिल किया गया और उम्मीद थी कि उन्हें अंतिम एकादश में भी रखा जाएगा, लेकिन जब टीम का ऐलान किया गया तो गंभीर की जगह शिखर धवन को मौका दे दिया गया। धवन इस समय फॉर्म में भी नहीं हैं।
महज 10 मिनट के अंदर ही गलत हो गया कोहली का फैसला!
बाएं हाथ के बल्लेबाज शिखर धवन को गौतम गंभीर की जगह अंतिम एकादश के लिए वरीयता दी गई, जबकि 2 साल बाद टीम इंडिया में लौटे गंभीर लगातार रन बना रहे हैं और उनकी वापसी भी इसी कारण से हुई।
महज 10 मिनट के अंदर ही गलत हो गया कोहली का फैसला!
विराट कोहली को मैच में शिखर धवन की जगह गौतम गंभीर को मौका नहीं देना खेल शुरू होने के 10 मिनट के अंदर ही गलत साबित हो गया। धवन पारी की 10वी गेंद पर ही मैट हेनरी की गेंद पर बोल्ड हो गए। उनका घरेलू घरती पर प्रदर्शन किस कदर लगातार गिर रहा है उसका आकलन इस आधार पर लगाया जा सकता है कि अपने पहले टेस्ट में 187 रनों की पारी खेलने के बाद उनका औसत 23 के करीब है। तब से लेकर 11 पारियों में उन्होंने महज 207 ही बनाए हैं जिसमें उच्च स्कोर नाबाद 45 रन रहा है।